विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Karnataka News: टीपू सुल्तान की प्रतिमा को चप्पलों की माला पहनाने वाला गिरफ्तार, लापरवाही के आरोप में दो पुलिस कांस्टेबल निलंबित

By Jagran News Edited By: Jeet Kumar
Published: Sat, 03 Feb 2024 05:00 AM (IST)

कर्नाटक के रायचूर जिले में टीपू सुल्तान की प्रतिमा को चप्पलों की माला पहनाने के आरोपित सिरिवारा निवासी 23 वर्षीय ...और पढ़ें

टीपू सुल्तान की प्रतिमा को चप्पलोंकी माला पहनाने वाला गिरफ्तार
टीपू सुल्तान की प्रतिमा को चप्पलोंकी माला पहनाने वाला गिरफ्तार

आइएएनएस, बेंगलुरु। कर्नाटक के रायचूर जिले में टीपू सुल्तान की प्रतिमा को चप्पलों की माला पहनाने के आरोपित सिरिवारा निवासी 23 वर्षीय आकाश तलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इलाके में फैला तनाव

पुलिस ने क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज को खंगालकर दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है। गत 31 जनवरी को मैसुरु के पूर्व शासक की प्रतिमा पर चप्पलों की माला देखकर सिरिवारा में तनाव फैल गया था।

लापरवाही के आरोप में दो पुलिस कांस्टेबल निलंबित

इस मामले में लापरवाही के आरोप में शुक्रवार को दो पुलिस कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया गया। एक अधिकारी ने कहा कि निलंबित किए गए कांस्टेबल इस्माइल और रेवानासिद्दा सिरवारा पुलिस स्टेशन से जुड़े हैं। जब घटना की सूचना मिली तो वे रात्रि ड्यूटी पर तैनात थे।