Karnataka Video: भीड़ ने ऐतिहासिक मदरसा में जबरन घुसकर की पूजा और लगाए नारे, नौ लोगों पर FIR, 4 गिरफ्तार
Karnataka Madrasa News कर्नाटक के बीदर में दशहरा उत्सव के दौरान नौ लोग महमूद गवां नाम के मदरसा में अचानक से घुस गए और नारेबाजी करने लगे। जिसके बाद बीदर पुलिस ने सभी नौ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बंगलूरू, आनलाइन डेस्क। Karnataka Madrasa News कर्नाटक के बीदर में दशहरा उत्सव के दौरान भीड़ द्वारा एक ऐतिहासिक मदरसा में घुसकर पूजा करने का मामला सामने आया है। महमूद गवां नाम के मदरसा में नौ लोग अचानक से जबरदस्ती घुस गए, जिसके बाद वहां एकाएक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिसके बाद बीदर पुलिस ने सभी नौ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, नौ में से 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि इन लोगों पर मदरसा में जबरन घुसकर तोड़फोड़ करने और नारे लगाने का भी आरोप है।
ओवैसी ने साझा किया वीडियो
मामले को सबसे पहले आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उठाया। उन्होंने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है। ट्विटर पर वीडियो डालते हुए उन्होंने भाजपा पर हमला भी बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ही ऐसा करने की इजाजत दे रही है।
Visuals from historic Mahmud Gawan masjid & madrasa, Bidar, #Karnataka (5th October). Extremists broke the gate lock & attempted to desecrate. @bidar_police @BSBommai how can you allow this to happen? BJP is promoting such activity only to demean Muslims pic.twitter.com/WDw1Gd1b93— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) October 6, 2022
मुस्लिम समुदाय के लोगों का प्रदर्शन
नौ लोगों द्वारा मदरसे में अचानक घुसकर तोड़फोड़ करने और नारेबाजी करने का मामला जैसे ही प्रकाश में आया तो वहां के स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इसका कड़ा विरोध किया। पुलिस में शिकायत के बाद इन लोगों ने मदरसे के बाहर ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई और विरोध प्रदर्शन किया। एडिशनल एसपी महेश मेघनावर के अनुसार, प्रदर्शनकारियों को समझा दिया गया है और स्थिति अब नियंत्रण में है।
यह भी पढ़ें- कर्नाटक में पैगंबर मोहम्मद पर लेख लिखवाने पर हेडमास्टर निलंबित, श्रीराम सेना के लोगों ने की पिटाई