Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Karnataka: 14 वर्षीय दलित बच्चे के साथ मारपीट मामले में 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस कर रही जांच

    By Versha SinghEdited By:
    Updated: Sun, 02 Oct 2022 10:36 AM (IST)

    कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर में 14 वर्षीय दलित बच्चे को खंभे से बांधकर पीटने के आरोप में 10 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। अपने बेटे को बचाने आई मां को भी आरोपियों ने मारा जिसके बाद दोनों को घायल स्थिति में पास के अस्पताल भर्ती कराया गया था।

    Hero Image
    14 वर्षीय दलित बच्चे के साथ मारपीट मामले में 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

    चिक्कबल्लापुर, एजेंसी। कर्नाटक में कल 1 अक्टूबर को एक दलित बच्चे के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। राज्य के चिक्कबल्लापुर जिले में 14 वर्षीय दलित बच्चे को खंभे से बांधकर पीटा गया था। बच्चे के साथ पिटाई करने के कथित अमानवीय कृत्य के मामले में दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार घटना चिंतामणि ग्रामीण पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- Karnataka: चोरी के शक में दलित बच्चे को खंभे से बांधकर पीटा, मां बचाने आई तो उसे भी कर दिया घायल, 10 पर FIR

    मामले को लेकर राज्य पुलिस ने कहा कि, चिक्कबल्लापुर जिले में एक 14 वर्षीय दलित लड़के पर चोरी का शक करने के बाद उसे कथित तौर पर बांधने और उसकी पिटाई करने के आरोप में 10 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल लड़के का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    चोरी के शक में की मारपीट

    बता दें कि आरोपी ने कथित तौर पर दलित लड़के पर चोरी का शक करते हुए उसके साथ मारपीट की थी। केम्पडेनहल्ली निवासी यशवंत अपनी उम्र के अन्य लड़कों और लड़कियों के साथ खेल रहा था। आरोप था कि यशवंत ने ऊंची जाति की एक लड़की के सोने के झुमके चुरा लिए थे। यशवंत पर शक करते हुए दूसरे बच्चों ने पीड़ित लड़के को घसीटा और बिजली के खंभे से बांधकर उसकी पिटाई कर दी।

    मां को भी पीटा गया

    मामला तब गहरा गया जब बेटे को बचाने दौड़कर आई उसकी मां को भी पीटा गया। घायल यशवंत और उसकी मां को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गुरुवार को हुई थी। चिंतामणि ग्रामीण पुलिस ने पीड़ित लड़के और उसकी मां के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले में जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- सीएम बोम्मई ने कर्नाटक में भाजपा को दोबारा सत्ता में लाने का लिया संकल्प, PayCM पोस्टर वार पर भी किया पलटवार

    भगवान की मूर्ति छूने पर भी हुई थी मारपीट

    बता दें कि दलित परिवार के उत्पीड़न का मामला पहला भी सामने आया था। कुछ समय पहले चिक्कबल्लापुर जिले में भगवान की मूर्ति को छूने के लिए एक दलित लड़के से मारपीट कर दी गई थी। इसके साथ ही उसके परिवार पर 60,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया था। लड़के के परिवार का बहिष्कार भी किया गया और सरकारी एजेंसियों के हस्तक्षेप के बाद इस मुद्दे को सुलझाया गया था।