विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'आतंकियों ने नहीं पूछा था धर्म', पहलगाम हमले को लेकर कर्नाटक के मंत्री का विवादित बयान; भाजपा ने किया पलटवार

Published: Sun, 27 Apr 2025 02:20 PM (IST)

कर्नाटक के मंत्री आरबी तिम्मापुर ने कहा है कि पहलगाम हमले में 26 पर्यटकों को मारने वाले आतंकियों ने किसी ...और पढ़ें

मंत्री ने इस पूरे मामले को धार्मिक रूप में चित्रित करने का आरोप लगाया (फोटो: जागरण)
मंत्री ने इस पूरे मामले को धार्मिक रूप में चित्रित करने का आरोप लगाया (फोटो: जागरण)

HighLights

  1. कर्नाटक सरकार में आबकारी मंत्री हैं तिम्मापुर
  2. पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया बयान
  3. भाजपा ने तुष्टिकरण का लगाया आरोप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक सरकार में मंत्री आरबी तिम्मापुर ने पहलगाम हमले को लेकर एक विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि आतंकियों ने पर्यटकों को गोली मारने से पहले उनका धर्म नहीं पूछा। मंत्री ने इस पूरे मामले को धार्मिक रूप में चित्रित करने का आरोप लगाया।

बता दें कि आरबी तिम्मापुर कर्नाटर सरकार में आबकारी मंत्री हैं। इसके पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के एक बयान को लेकर भी विवाद हो चुका है। सिद्धरमैया ने कहा था कि वह पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान के साथ युद्ध करने के पक्ष में नहीं हैं।

कर्नाटक के मंत्री ने क्या कहा?

दरअसल तिम्मापुर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि जब पहलगाम में हमला हुआ, तो आतंकियों ने वहां मौजूद पर्यटकों से उनके धर्म के बारे में पूछा होगा। तिम्मापुर ने कहा कि प्रैक्टिकल तौर पर सोच कर देखो।

उन्होंने कहा कि जिस आदमी को गोली चलानी होगी, क्या वह किसी की जाति या धर्म पूछेगा? वह तो केवल गोली चलाकर वहां से चला जाएगा। अब तिम्मापुर के इस बयान को भाजपा ने लपक किया है। भाजपा ने उनके बयान को बर्बर और दुष्टतापूर्ण बताया है।

भाजपा ने बोला हमला

  • भाजपा ने इसे शोकाकुल पीड़ितों का अपमान बताते हुए कहा कि कांग्रेस धार्मिक तुष्टिकरण के लिए वोट बैंक की राजनीति कर रही है। बता दें कि पहलगाम में हुए हमले के बाद पीड़ितों के परिवारों ने ये कहा था कि उनका धर्म पूछकर आतंकियों ने गोली मारी है।
  • पहलगाम के बाद पाकिस्तान के साथ रुख को लेकर कांग्रेस में ही दो फाड़ हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का कहना है कि पीओके को अब वापस मिलाने का वक्त आ गया है, जबकि सिद्धरमैया युद्ध के पक्ष में नहीं होने की बात कर रहे हैं। हालांकि राहुल गांधी ने स्पष्ट कर दिया है कि विपक्ष सरकार के साथ मजबूती से खड़ा है।

यह भी पढ़ें: 'न्याय जरूर होगा', मन की बात में पहलगाम हमले के पीड़ितों से पीएम मोदी ने किया वादा