Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कर्नाटक में सीएम येदियुरप्‍पा के बाद पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी भी कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में हुए भर्ती

    By Nitin AroraEdited By:
    Updated: Sat, 17 Apr 2021 08:21 PM (IST)

    जनता दल (सेक्युलर) के नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी का शनिवार को COVID-19 टेस्ट पॉजिटिव आया था जिसके बाद अब वह अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। उन्हें बेंगलुरु में अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    Hero Image
    कर्नाटक: पूर्व सीएम एच डी कुमारस्वामी अस्पताल में हुए भर्ती, कोरोना टेस्ट आया है पॉजिटिव

    बेंगलुरु, एएनआइ। जनता दल (सेक्युलर) के नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी का शनिवार को COVID-19 टेस्ट पॉजिटिव आया था, जिसके बाद अब वह अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। उन्हें अब बेंगलुरु में अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इससे पहले आज, 61-वर्षीय पूर्व सीएम ने जानकारी दी थी कि उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने कहा था, 'मैंने COVID-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है। मैं हर किसी से अनुरोध करता हूं कि पिछले कुछ दिनों में मेरे साथ निकट संपर्क में आए लोग अपना टेस्ट कराएं और खुद को आइसोलेट कर लें।' उनकी मां चेन्नम्मा देवेगौड़ा भी पहले पॉजिटिव आइ थी और उनके पिता एच.डी. देवेगौड़ा भी एहतियात के तौर पर कुछ समय के लिए आइसोलट में थे।

    इससे पहले शुक्रवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा भी कोविड पॉजिटिव आए थे। 78 वर्षीय येदियुरप्पा आठ महीने में दूसरी बार कोविड-19 से पाजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले येदियुरप्पा को दो अगस्त 2020 को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।

    इस बीच, कर्नाटक ने शनिवार को महज 24 घंटे के अंतराल में 17,489 ताजे मामलों की जानकारी दी। राज्य के स्वास्थ्य बुलेटिन ने कहा कि आज की संख्या के साथ, कुल मामलों की संख्या 11,41,998 तक पहुंच गई है, जबकि सक्रिय मामलों ने 1,19,160 का आंकड़ा छू लिया। आज 17,489 मामलों में बेंगलुरु से ही 11,404 संक्रमण के मामले दर्ज हुए हैं।