Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बर्थडे पोस्टर हटाने को लेकर भड़का विवाद, नगर निगम के कर्मचारियों पर घातक हथियारों से किया हमला; जानिए पूरा मामला

    Updated: Sun, 08 Jun 2025 12:17 PM (IST)

    कर्नाटक के हावेरी में नगर निगम के कर्मचारियों पर घातक हथियारों से हमला किया गया। यह घटना एक जन्मदिन के बैनर को हटाने के बाद हुई। आरोपियों ने कार्यालय ...और पढ़ें

    Hero Image
    नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर आरोपी शांतू का बर्थडे बैनर हटाया गया था (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक में नगर निगम के कर्मचारियों पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपी घातक हथियार लेकर नगर निगम के कार्यालय में घुस गए और कर्मचारियों पर हमला कर दिया।

    बताया जा रहा है कि हावेरी सिटी म्युनिसिपल काउंसिल में काम करने वाले एक अधिकारी ने नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर आरोपी शांतू का बर्थडे बैनर हटा दिया। इसके बाद दूसरे आरोपी अक्षता केसी ने कर्मचारी के साथ फोन पर गाली-गलौज की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कार्यालय में घुसकर किया हमला

    ये मामला 5 जून का बताया जा रहा है। इसके बाद 6 लोग कथित तौर पर नगर निगम के ऑफिस में घुस गए और धारदार हथियारों से निगम कर्मचारियों पर हमला कर दिया। इस हमले में दो ठेका कर्मचारी घायल हो गए।

    आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। विवाद यहीं नहीं रुका। 7 जून को करीब 10 लोग एक बार में घुस गए और एक निगम कर्मचारी राजू पर हमला कर दिया। उसके सिर पर बैट से मारा गया और बीयर की बोतल से चेहरे और सिर पर वार किया गया।

    पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सातों आरोपियों की पहचान शांतप्पा, अर्जुन, प्रथम, फक्किरेश कोरावर, मुकेश, प्रज्वल और गणेश के रूप में हुई है।

    यह भी पढ़ें: बेंगलुरु भगदड़ में कर्नाटक सरकार ने बढ़ाई मुआवजा राशि, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 25-25 लाख रुपये