विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Karnataka: पथराव मामले में गिरफ्तार AIMIM नेता ने की आत्महत्या की कोशिश, तारपीन तेल पिया

By Mahen KhannaEdited By:
Published: Sat, 30 Apr 2022 01:45 PM (IST)

पुलिस ने नेता को आनन-फानन में हुबली के आइएमएस अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनकी हालत ठीक बताई जा ...और पढ़ें

पुलिस थाने पर पथराव मामले में एआइएमआइएम नेता हैं गिरफ्तार। (फाइल फोटो)
पुलिस थाने पर पथराव मामले में एआइएमआइएम नेता हैं गिरफ्तार। (फाइल फोटो)

हुबली, एएनआइ। ओल्ड हुबली थाने में पथराव की घटना के सिलसिले में गिरफ्तार एआइएमआइएम नेता मोहम्मद आरिफ नागराल ने तारपीन तेल पीकर पुलिस हिरासत में आत्महत्या का प्रयास किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने उन्हें आनन-फानन में हुबली के के आइएमएस अस्पताल में भर्ती कराया है।

खतरे से बाहर आरोपी

जानकारी के अनुसार आरोपी नेता अब खतरे से बाहर है और जल्द ही उसे छुट्टी दे दी जाएगी। बता दें कि 16 अप्रैल की आधी रात को हजारों की संख्या में लोगों ने पुरानी हुबली पुलिस थाने पर पथराव किया था जिसमें 12 पुलिस कर्मी चोटिल हो गए थे।

16 अप्रैल को भीड़ ने किया था हमला

बता दें कि एक आपत्तिजनक व्हाट्सएप स्टेटस पोस्ट के चलते ये हिंसा भड़की थी। हजारों लोगों की भीड़ ने 16 अप्रैल को पोस्ट करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार करवाने के लिए पुलिस स्टेशन पर पथराव कर दिया था। भीड़ ने इसी के साथ वहां खड़े पुलिस वाहनों, एक अस्पताल और एक हनुमान मंदिर को क्षतिग्रस्त किया था।

इस घटना में एक इंस्पेक्टर समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। वहीं पुलिस को मामले को शांत कराने के लिए लाठीचार्ज भी कराना पड़ा था। लेकिन भीड़ के न मानने पर पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े थे।

AIMIM नेताओं समेत 146 हुए गिरफ्तार

बता दें कि इस मामले में पुलिस ने 22 अप्रैल तक 12 मामले दर्ज कर अब तक 146 गिरफ्तारियां की हैं। मामले में हुबली-धारवाड़ नगर निगम पार्षद नजीर अहमद होनवाल और हुसैनबी नलवतवाड़ के पति इरफान नलवतवाड़ को गिरफ्तार किया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।