विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पीएमएलए को रद्द करके बेहतर कानून बनाएंगे', पी चिदंबरम ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Published: Wed, 07 Feb 2024 12:09 AM (IST)

वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा है कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो हम प्रिवेंशन आफ मनी ...और पढ़ें

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम। ( फाइल फोटो)
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम। ( फाइल फोटो)

पीटीआई, नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा है कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो हम प्रिवेंशन आफ मनी लांड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) को रद करके बेहतर कानून बनाएंगे। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए इस कानून का दुरुपयेाग किया जा रहा है।

पीएमएलए यूपीए सरकार लेकर नहीं आई थीः कांग्रेस नेता

पूर्व वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि पीएमएलए यूपीए सरकार लेकर नहीं आई थी। यह अटल बिहारी बाजपेयी सरकार के दौरान पारित किया गया था और मनमोहन सिंह की सरकार में इसे सिर्फ अधिसूचित किया गया था। उन्होंने कहा कि फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) इसके लिए दबाव डाल रहा था।

चिदंबरम ने यूट्यूब कार्यक्रम 'दिल से' के दौरान राज्य सभा सांसद कपिल सिब्बल को बताया ' इस कानून का पूरी तरह से दुरुपयोग किया गया है। इसलिए मैं कहा रहा हूं कि अगर कांग्रेस सत्ता में वापस आती है तो हम इस कानून को रद करेंगे और बेहतर कानून बनाएंगे।' ये कार्यक्रम मंगलवार को जारी किया गया था।

केंद्रीय एजेंसी को लेकर सरकार पर निशाना

चिदंबरम ने कहा, इस कानून ने एक जांच एजेंसी को मनमाना और अनियंत्रित शक्ति दे दिया है, और अब ये दूसरी सभी जांच एजेंसियों की तुलना में अधिक शक्तिशाली है।' यूपीए सरकार के दो मंत्रियों के बीच बातचीत में सिब्बल ने दावा किया कि पीएमएलए भारत के इतिहास का सबसे दमनकारी कानून है।