Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कक्षा 12वीं छात्रा ने रचा इतिहास, सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटी को काम्या ने किया फतह

    Updated: Sun, 29 Dec 2024 06:59 PM (IST)

    मुंबई के नेवी चिल्ड्रन स्कूल की कक्षा 12वीं की छात्रा काम्या कार्तिकेयन ने सात महाद्वीपों की सात सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला बनकर इतिहास रच दिया है। भारतीय नौसेना के अनुसार काम्या ने 24 दिसंबर को चिली के मानक समय के अनुसार 1720 बजे माउंट विंसेंट अंटार्कटिका की चोटी पर इतिहास अपने नाम किया।

    Hero Image
    सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटी को काम्या ने किया फतह, (फोटो सोर्स- एएनआई)

    एएनआई, नई दिल्ली। मुंबई के नेवी चिल्ड्रन स्कूल की कक्षा 12वीं की छात्रा काम्या कार्तिकेयन ने एक इतिहास रच दिया है। उन्होंने अपना नाम सबसे कम उम्र की महिला पर्वतारोही बनने वालों में दर्ज कर लिया है। काम्या कार्तिकेयन सात महाद्वीपों की सात सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला बनी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नेवी चिल्ड्रेन स्कूल की छात्रा काम्या कार्तिकेयन ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि 24 दिसंबर 2024 को चिली के मानक समय के अनुसार 17:20 बजे माउंट विंसेंट अंटार्कटिका की चोटी पर पहुंचकर अपने नाम की।

    पिता भी रहे काम्या के साथ

    इस रोमांचक यात्रा के दौरान उनके पिता उनके साथ रहे। वहीं, काम्या कार्तिकेयन के साथ भारतीय नौसेना के कमांडर एस. कार्तिकेयन भी रहे। बता दें कि काम्या कार्तिकेयन ने अपनी इस यात्रा की शुरुआत 13 साल की उम्र में की थी। अब वह कई पर्वतारोहियों के लिए प्रेरणा बन कर उभरी हैं।

     

    (फोटो- एएनआई)

    नौसेना ने दी बधाई

    भारतीय नौसेना ने कक्षा 12वीं की छात्रा काम्या कार्तिकेयन की इस सफलता के लिए बधाई दी है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा कि हम काम्या कार्तिकेयन और उनके पिता को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को हासिल करने पर बधाई देते हैं।

    यह भी पढ़ें: साउथ कोरिया में प्लेन क्रैश, 179 की मौत; लैंडिंग के दौरान पहिए नहीं खुले, पक्षी टकराने का मिला था अलर्ट; पढ़ें 10 Points