फादर्स डे... योग दिवस से लेकर G-7 सम्मेलन तक, जून में इन बड़े इवेंट्स पर रहेगी नजर; देखें लिस्ट
जून का महीना कई महत्वपूर्ण आयोजनों से भरा है। अयोध्या में राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा के साथ शुरुआत हुई। 8 जून को शुभांशु शुक्ला ISS के लिए रवाना होंगे 9 जून को मोदी 3.0 का एक साल पूरा होगा और 21 जून को योग दिवस मनाया जाएगा। 27 जून से जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा और 30 जून से कैलाश मानसरोवर यात्रा भी होगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जून महीने की शुरुआत हो चुकी है। जून का महीना कई मायनों में खास रहने वाला है। इस महीने कई बड़े इवेंट्स होने है। जून के महीने में केवल भारत ही नहीं बल्कि विश्व के कई देशों में इस महीने कई बड़े आयोजन होने को हैं।
इन आयोजनों की शुरुआत जून की शुरूआत के साथ ही हो गई थी। जिसमें सबसे ज्यादा नजर अयोध्या पर रही। जहां राम मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हुई। वहीं, इसके अलावा भी कई अन्य इवेंट्स होने हैं, जिसपर पूरी दुनिया की नजर रहने वाली है। वहीं, जून के ही महीने में देश के विभिन्न हिस्सों में मानसून भी दस्तक देगा। आइए आपको जून में होने वाले बड़े इवेंट्स के बारे में जानते हैं...
जानिए इस महीने के नेशनल इवेंट्स
- 8 जून को भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ISS के लिए रवाना होंगे।
- 9 जून को मोदी 3.0 के एक साल पूरे होंगे। एक साल पहले नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली थी।
- 21 जून को पूरी भारत समेत पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जाएगा। इस दिन पीएम मोदी विशाखापटनम में योग करेंगे।
- 27 जून से 5 जुलाई तक जगन्नाथ पूरी रथ यात्रा।
- 30 जून से 25 अगस्त तक कैलाश मानसरोवर यात्रा होगी। करीब 5 साल बाद ये यात्रा एक बार फिर से होने जा रही है।
जून महीने के प्रमुख दिनों के बारे में जानकारी
- 14 जून: विश्व रक्तदाता दिवस।
- 15 जून: फादर्स डे
- 21 जून: विश्व योग दिवस।
- 27 जून: एमएसएमई डे
- 29 जून: राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस।
जून महीने के अंतरराष्ट्रीय इवेंट्स के बारे में जानिए
- 9 से 13 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलननीस (फ्रांस)
- 15 से 17 जून तक 51वां जी-7 शिखर सम्मेलन जो कनाडा में होगा इस साल।
- 23 से 27 जून इंटरनेट गर्वनेंनस फोरम, लिलेस्ट्रोम (नार्वे)
जून के महीने में इन बड़ी हस्तियों के जन्मदिन भी पड़ेंगे
- 14 जून को डोनाल्ड ट्रंप का जन्मदिन।
- 19 जून को राहुल गांधी का जन्मदिन है।
- 24 जून को गौतम अडानी का जन्मदिन।
देश के किस हिस्से में कब पहुंचेगा मानसून?
- 8 से 11 जून- महाराष्ट्र
- 13 जून- छत्तीसगढ़
- 13 से 16 जून- बिहार
- 16 से 20 जून- मध्य प्रदेश
- 18 से 23 जून- उत्तर प्रदेश
- 22 जून- हिमाचल प्रदेश
- 25 जून- राजस्थान
- 27 जून- दिल्ली
- 28 जून- चंडीगढ़
- 3 जुलाई हरियाणा।
नोट- मानसून पहुंचने की तारीखों में बदलाव हो सकता है। ये तारीख केवल संभावित और वर्तमान स्थिति के आधार पर है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।