जिसके पूर्वज ने खोजा था अजंता, वह पहुंचा घूमने; 1819 में हुई थी खोज
महाराष्ट्र में अजंता की गुफाओं की खोज करने वाले ब्रिटेन के सैनिक अधिकारी जॉन स्मिथ के वंशज ने गुफाओं का दौरा किया। स्मिथ ने 1819 में इन गुफाओं की खोज की थी।
औरंगाबाद। महाराष्ट्र में अजंता की गुफाओं की खोज करने वाले ब्रिटेन के सैनिक अधिकारी जॉन स्मिथ के वंशज ने गुफाओं का दौरा किया। स्मिथ ने 1819 में इन गुफाओं की खोज की थी।
कर्नल (सेवानिवृत्त) मार्टिन स्मिथ अपनी पत्नी मार्गेट के साथ शुक्रवार को इस पुरातात्विक स्थल का दौरा किया। पुरातात्विक स्थल की अनजाने में खोज करने वाले जॉन के मार्टिन इस सीधे वंशज हैं।
अजंता भारत से विश्व विरासत में शामिल होने वाले पहले स्थलों में से एक है। इसके चित्र और इसकी प्रस्तर प्रतिमाएं भारतीय कला के अनुपम उदाहरण हैं। ये बौद्ध और जातक कथा के चित्र लेखन हैं। इस स्थल को अपने पूर्वज का बेजोड़ और बेहतरीन अनुसंधान करार देते हुए मार्टिन ने कहा, 'मैं आयरलैंड गया था। दोस्तों से जानकारी मिली कि मेरे पूर्वज ने अजंता की गुफाओं की तलाश की थी। मैंने इंटरनेट पर इसकी तलाश की और सूचना सही मिलने पर बेहद खुशी हुई। फिर मैंने यहां का दौरा करने का फैसला लिया।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।