JEE Advanced 2019 Admit Card: IIT रुड़की ने जारी किए ADMIT Cards, jeeadv.ac.in से करें डाउनलोड
JEE Advanced 2019 आईआईटी रुड़की ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। JEE Advanced 2019 इंडियन इंस्टूट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की 20 मार्च को जेईई एडवांस 2019 प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस साल 2,45,000 कैंडिडेट्स ने जेईई एडवांस 2019 के लिए आवेदन किया है। एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी किए गए हैं।
कैंडिडेट्स ऑफशियल वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए कैंडिडेट्स को ऑनलाइन प्रवेश पत्र प्राप्त करने के लिए अपनी पर्सनल डिटेल्स जैसे जन्मतिथि, रजिस्ट्रेशन नंबर, ईमेल आई़डी और मोबाईल नंबर दर्ज करना होगा। नीचे पढ़िए कैसे ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं एडमिट कार्ड-
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर विजिट कीजिए।
- इसके बाद जेईई एडवांस एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक कीजिए।
- अब अपनी सारी डिटेल्स भर दीजिए।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लीजिए।
एडमिट कार्ड पर नाम, कैटेगरी, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा की तिथि और समय, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम औरआवश्यक डिटेल्स लिखी रहेंगी। उनको ध्यान से पढ़ लें। अगर आपको इसमें कोई समस्या नजर आती है तो परीक्षा अधिकारियों से भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा ऐसी स्थिति में एडमिट कार्ड पर लिखे दिशा-निर्देशों का पालन करें।
परीक्षा के दिन आवश्यक डॉक्यूमेंट्स और एडमिट कार्ड जरूर लेकर जाएं। अगर कोई कैंडिडेट बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र पर पहुंचता है तो वह परीक्षा नहीं दे पाएगा। बताया जा रहा है कि जेईई एडवांस्ड 2019 की परीक्षा 27 मई, 2019 को कराई जा सकती है। परीक्षा ऑनलाइन सेशन में दो फेज में आयोजित की जाएगी। फेज 1 में सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा होगी जबकि फेज 2 में 2 बजे से परीक्षा शुरू होकर 5 बजे तक चलेगी।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप