Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व सांसद बापू कालदाते का निधन

    By Edited By:
    Updated: Thu, 17 Nov 2011 01:43 PM (IST)

    जनता दल [सेक्यूलर] के उपाध्यक्ष बापू कालदाते का गुरुवार तड़के निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। कालदाते के परिवार के करीबी और पड़ोसी निशिकांत भालेराव ने बताया कि परिवार में उनकी पत्नी सुधा और दो बेटियां कंचन और अनुपमा हैं।

    औरंगाबाद। जनता दल [सेक्युलर] के उपाध्यक्ष बापू कालदाते का गुरुवार तड़के यहां निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे।

    कालदाते के परिवार के करीबी और पड़ोसी निशिकांत भालेराव ने बताया परिवार में उनकी पत्‍‌नी सुधा के अलावा दो बेटियां कंचन और अनुपमा है। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले तबीयत खराब होने पर उन्हे औरंगाबाद के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुधवार देर रात 12.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वह फेंफड़ों, लीवर और आंखों की रोशनी से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे थे। औरंगाबाद में उनका अंतिम संस्कार गुरुवार शाम को किया जाएगा जिसमें उनकी पार्टी के शीर्ष नेताओं के पहुंचने की संभावना है।

    कालदाते वर्ष 1977 में लोकसभा के सदस्य चुने गए थे। वह दो बार राज्यसभा के सदस्य रहे। राज्य के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से वह कई बार विधायक चुने गए। वर्ष 2006 से ही वह जनता दल [सेक्युलर] के उपाध्यक्ष थे।

    कालदाते का जन्म 1 दिसंबर 1929 को महाराष्ट्र के बीड जिले में हुआ था। उनकी प्राथमिक शिक्षा पद्मपुर हाई स्कूल और बारहवीं की शिक्षा टी.आर. आयुर्वेदिक कालेज पुणे से ग्रहण की थी। अपने शुरुआती दिनों में ही वह समाज सेवा से जुडे़।

    वर्ष 1942 में महात्मा गांधी द्वारा चलाए गए भारत छोड़ो आंदोलन में कालदाते ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान वह छह बार जेल भी गए। आपातकाल के समय भी कालदाते ने काफी सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान वह करीब 15 महीने तक जेल में रहे। बाहर आने के बाद वर्ष 1980 में उन्होंने 'किसान डांडी यात्री' में भाग लिया था।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर