Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चीन का मुकाबला करने के लिए जापान बनाएगा चालक रहित लड़ाकू विमान

    By Bhupendra SinghEdited By:
    Updated: Sat, 02 Jan 2021 07:34 PM (IST)

    चीन की सामरिक क्षमता का मुकाबला करने के लिए जापान रिमोट कंट्रोल से संचालित लड़ाकू विमानों को विकसित कर रहा है। जापान की यह योजना 15 वर्षों की है। उसका लक्ष्य 2035 तक रिमोट संचालित लड़ाकू विमानों को तैनात करने का है।

    Hero Image
    जापान बना रहा चीन की सामरिक क्षमता से आगे निकलने की योजना।

    नई दिल्ली, आइएएनएस। चीन की सामरिक क्षमता का मुकाबला करने के लिए जापान रिमोट कंट्रोल से संचालित लड़ाकू विमानों को विकसित कर रहा है। जापान की यह योजना 15 वर्षों की है। उसका लक्ष्य 2035 तक रिमोट संचालित लड़ाकू विमानों को तैनात करने का है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जापान बना रहा चीन की सामरिक क्षमता से आगे निकलने की योजना

    जापान चीन की सामरिक क्षमता से आगे निकलने की योजना बना रहा है। चीन के पास इस समय एक हजार से ज्यादा लड़ाकू विमान हैं। इनमें सुपसोनिक विमानों की संख्या जापान से तीन गुना ज्यादा है।

    जापान विकसित कर रहा राडार से बचने वाले लड़ाकू विमान

    जापान पांचवी जनरेशन के राडार से बचने वाले लड़ाकू विमान भी विकसित कर रहा है। रक्षा मंत्रालय तीन तरह से ड्रोन विकसित कर रहा है। पहले जो केवल रिमोट से संचालित होते हैं। दूसरे एक चालक वाले विमान, जिससे एक साथ कई ड्रोन संचालित किए जा सकेंगे। तीसरे सभी तरह से स्वाचालित और मानव रहित होंगे। इन सभी को पूरी तरह से विकसित करने का समय जापान ने 2035 तक का तय किया है।

    चीन के खतरे को देखते हुए जापान हिंद-प्रशांत क्षेत्र में क्वाड का सदस्य है

    जापान की तीन बड़ी कंपनियों को इस प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चीन के संभावित खतरे को देखते हुए ही जापान हिंद-प्रशांत क्षेत्र में क्वाड का सदस्य बना है। यहां इसके सहयोगी भारत, अमेरिका और आस्ट्रेलिया हैं।