Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    जापान ने भारतीय कंपनी पर लगाया प्रतिबंध, रूस की मदद करने का था आरोप

    By Agency Edited By: Sachin Pandey
    Updated: Sun, 23 Jun 2024 11:50 PM (IST)

    Japan आरोप है कि इन कंपनियों ने व्यापार प्रतिबंधों से बचने में रूस की मदद की। इन कंपनियों के नाम की जानकारी नहीं मिल सकी है। जापान के विदेश मंत्रालय ने संपत्ति जब्ती और निर्यात प्रतिबंध सहित इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की घोषणा की है। इन कंपनियों में भारत चीन कजाकिस्तान उज्बेकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात की कंपनियां शामिल हैं।

    Hero Image
    जापान ने विभिन्न देशों की कुल 10 कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है। (File Photo)

    पीटीआई, नई दिल्ली। जापान ने रूस की मदद करने के आरोप में एक भारतीय प्रौद्योगिकी कंपनी समेत कई देशों की 10 कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है। पश्चिमी देशों और उसके सहयोगियों ने यूक्रेन पर आक्रमण को लेकर रूस के खिलाफ सख्त व्यापार और आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरोप है कि इन कंपनियों ने व्यापार प्रतिबंधों से बचने में रूस की मदद की। इन कंपनियों के नाम की जानकारी नहीं मिल सकी है। जापान के विदेश मंत्रालय ने संपत्ति जब्ती और निर्यात प्रतिबंध सहित इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की घोषणा की है। इन कंपनियों में भारत, चीन, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात की कंपनियां शामिल हैं।

    जी-7 में किया था एलान

    जापानी विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा कि जापान ने विदेशी मुद्रा और विदेशी व्यापार अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की है। पिछले हफ्ते जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने इटली में जी-7 शिखर सम्मेलन में कहा था कि उनकी सरकार उन कंपनियों पर प्रतिबंध लगा रही है, जो रूस को आर्थिक प्रतिबंधों से बचने में मदद कर रही हैं।