विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घाटी में आतंकवाद पर सुरक्षाबलों ने कसी नकेल, 22 दिनों में 21 आतंकी ढेर

By Mohit TanwarEdited By:
Published: Fri, 23 Jun 2017 02:53 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jun 2017 04:29 PM (IST)

जून माह के 22 दिन में में 21 आतंकी मार गिराए जा चुके हैं। इनमें स्थानीय के अलावा विदेशी आतंकी भी शामिल हैं।

घाटी में आतंकवाद पर सुरक्षाबलों ने कसी नकेल, 22 दिनों में 21 आतंकी ढेर
घाटी में आतंकवाद पर सुरक्षाबलों ने कसी नकेल, 22 दिनों में 21 आतंकी ढेर

जम्मू, जेएनएन। कश्मीर घाटी में आतंकवाद पर सुरक्षाबलों ने नकेल कस दी है। अमरनाथ यात्रा को प्रभावित करने की साजिशों को नाकाम बनाने के लिए सेना सहित पुलिस और अर्धसैनिकबलों ने आतंकियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान छेड़ा है। दक्षिण कश्मीर में आए दिन खूंखार आतंकियों व घुसपैठियों के मारे जाने से आतंकी संगठनों की कमर टूट गई है। जून माह के 22 दिन में में 21 आतंकी मार गिराए जा चुके हैं। इनमें स्थानीय के अलावा विदेशी आतंकी भी शामिल हैं।

इन जिलों में हुई कार्रवाई
-बारामुला, अनंतनाग, बांदीपोरा और पुलवामा जिलों के अलावा सीमा पर हुई मुठभेड़ों में 21 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। इनमें से कुछ ए श्रेणी के आतंकी थे।

इन-इन जगहों में मारे गए आतंकी
सात जून को मच्छल में दो आतंकी, आठ जून को नौगाम में तीन आतंकी, नौ जून को उड़ी में पांच आतंकी, 10 जून को गुरेज में एक आतंकी, 16 जून को कुलगाम में तीन आतंकी, 17 जून सोपोर में दो आतंकी, 22 जून पुलवामा में पांच आतंकी ढेर किए जा चुके हैं।

कई बार हो चुके हमले
जून में अब तक सेना, अर्धसैनिकबलों और पुलिस के ठिकानों, कॉनवाई व गश्ती दलों पर आतंकी कई बार हमले कर चुके हैं। अधिकांश को हर बार उन्हें नाकाम बनाया गया। 16 जून को अनंतनाग में बड़े हमले में छह पुलिसकर्मी शहीद हुए थे। इनमें थाना प्रभारी फिरोज डार भी शामिल था। 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान BAT अटैक: BSF जवान पाक की हरकतों का दे रहे हैं मुंहतोड़ जबाव

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: नौहट्टा में भीड़ ने पीट-पीटकर DSP को मौत के घाट उतारा