Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टाइगर में बहुत जान है..., 2004 की ऐतिहासिक सफलता फिर दोहराएगी कांग्रेस; जयराम रमेश जीत को लेकर किया दावा

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने लोकसभा चुनावों के नतीजों पर भाजपा के दावों को खारिज करते हुए कहा कि टाइगर में अभी बहुत जान है। कांग्रेस पार्टी बीस साल बाद सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ विपक्षी गठबंधन 2004 की ऐतिहासिक सफलता को फिर दोहराएगा। उस समय इंडिया शाइनिंग का प्रभावशाली अभियान भी भाजपा की सत्ता छिनने से बचा नहीं पाया था।

    By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey Updated: Fri, 22 Mar 2024 09:43 PM (IST)
    Hero Image
    2004 की ऐतिहासिक सफलता फिर दोहराएगी कांग्रेस- जयराम रमेश (फाइल फोटो)

    पीटीआई, नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने लोकसभा चुनावों के नतीजों पर भाजपा के दावों को खारिज करते हुए कहा कि 'टाइगर में अभी बहुत जान है'। कांग्रेस पार्टी बीस साल बाद सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ विपक्षी गठबंधन 2004 की ऐतिहासिक सफलता को फिर दोहराएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उस समय 'इंडिया शाइनिंग' का प्रभावशाली अभियान भी भाजपा की सत्ता छिनने से बचा नहीं पाया था। कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी इस लोकसभा चुनाव में पांच न्याय और 25 गारंटियों के साथ उतर रही है। हमें पूरा विश्वास है कि विपक्षी आईएनडीआईए को स्पष्ट बहुमत मिलेगा।

    कांग्रेस का घोषणापत्र अब न्यायपत्र कहलाएगा

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गारंटी सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं है, बल्कि पूरी पार्टी की है। कांग्रेस का घोषणापत्र अब न्यायपत्र कहलाएगा। इसमें युवा न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय, किसान न्याय और हिस्सेदारी न्याय और 25 गारंटियां भी शामिल हैं।

    मोदी की गारंटी बनाम कांग्रेस न्याय गारंटी होगा

    जब उनसे पूछा गया कि क्या यह चुनाव मोदी की गारंटी बनाम कांग्रेस न्याय गारंटी होगा, तो उन्होंने कहा कि यह गारंटी हमारे अनुभवों पर आधारित है। यह पांच न्याय ही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के आधार स्तंभ हैं।

    टाइगर जिंदा ही नहीं, बल्कि टाइगर उत्सुक है

    जयराम रमेश के पुराने 'टाइगर जिंदा है' बयान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'टाइगर जिंदा ही नहीं, बल्कि टाइगर उत्सुक है, टाइगर में और भी बहुत जान है।' इसलिए जिनको लगता है कि 2024 में सब पहले ही तय है, तो वह पूरी तरह से गलत हैं।

    उन्होंने कहा, मैं आपको बताऊं कि वर्ष 2003 में क्या हुआ था, कांग्रेस मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ हार गई थी। तब 'इंडिया शाइनिंग' का प्रभाव था। लेकिन 2004 में कांग्रेस ने केंद्र में अपनी सरकार बनाई थी। इसलिए 20 साल बाद यह चीज दोहराई जाएगी।

    ये भी पढ़ें: