Move to Jagran APP

दुनिया में सबसे ज्यादा भारत में सर्च हो रही है यह 'सुसाइड गेम'

खतरनाक ऑनलाइन खेल को लेकर गूगल ट्रेंड ने पेश की भयावह तस्वीर, कोच्चि शहर में सबसे ज्यादा किया गया सर्च, टॉप 33 में सिर्फ भारतीय शहर।

By Digpal SinghEdited By: Published: Fri, 01 Sep 2017 12:29 PM (IST)Updated: Fri, 01 Sep 2017 02:57 PM (IST)
दुनिया में सबसे ज्यादा भारत में सर्च हो रही है यह 'सुसाइड गेम'

नई दिल्ली, [स्पेशल डेस्क]। ब्लू व्हेल गेम दुनियाभर में बच्चों और किशारों की जान ले रहा है। मदुरै का 19 वर्षीय छात्र इसका ताजा शिकार बना है। इस खेल के चक्कर में आत्महत्या करने वाले इस छात्र ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि ब्लू व्हेल एक खेल नहीं, बल्कि खतरा है। इसमें एक बार घुसने के बाद इससे बाहर निकलना मुमकिन नहीं है।

loksabha election banner


क्या है 'द ब्लू व्हेल गेम'

यह इंटरनेट पर खेली जाने वाली एक गेम है, जो दुनियाभर के कई देशों में उपलब्ध है। इस गेम को खेलने वाले शख्स के सामने एडमिनिस्ट्रेटर कई तरह के चैलेंज रखता है। यह सभी चैलेंज 50 दिन के भीतर पूरे करने होते हैं। इसमें अंतिम चैलेंज के रूप में आत्महत्या को रखा गया है। माना जाता है कि यह गेम बीच्ड व्हेल (आत्महत्या करने वाली व्हेल) से प्रेरित होकर बनाई गई है। इस गेम की शुरुआत रूस में साल 2013 में हुई थी। इस गेम से पहली मौत 2015 में हुई थी। साल 2016 में बच्चों के बीच यह गेम खासा लोकप्रिय हो गया।

शीर्ष दस देशों में अफ्रीकी और खाड़ी के देश शामिल

इस सनकी ने बनाया ब्लू व्हेल गेम

'द ब्लू व्हेल गेम' को 25 साल के फिलिप बुडेकिन ने साल 2013 में बनाया था। रूस में आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं के बीच उसे गिरफ्तार किया गया और बाद में फिलिप को जेल की सजा हो गई। हालांकि, फिलिप दावा करते हैं कि यह गेम समाज में सफाई के लिए है। खुदकुशी करने वाले बायोलॉजिकल वेस्ट होते हैं। बताया जाता है कि फिलिप बुडेकिन साइक्लॉजी का छात्र था और उसे युनिवर्सिटी से निकाल दिया गया था। डॉ. ब्रूटा ने बताया कि फिलिप के बारे में उन्होंने ज्यादा नहीं पढ़ा तो नहीं है, लेकिन उनके अनुसार वह एक सिक पर्सनैलिटी है। अरुणा ब्रूटा हैरानी जताते हुए कहती हैं कि आखिर इस गेम को चलाने का लाइसेंस कैसे मिल गया।

यह भी पढ़ें: कई घरों की खुशियां छीन चुकी है यह 'ब्लू व्हेल', आप ऐसे करें बचाव


भारत में खतरनाक ट्रेंड

लेकिन सबसे खतरनाक बात यह है कि इस खेल के बारे में सबसे ज्यादा जानने के इच्छुक भारतीय ही हैं। गरुवार को गूगल ट्रेंड्स की ताजी तस्वीर बताती है कि पिछले एक साल से इस गेम के बारे में सबसे ज्यादा भारतीय सर्च कर रहे हैं। यहां ब्लू व्हेल गेम को डाउनलोड करने की सर्च को 100 फीसद रेटिंग मिली है।

सर्च में भारत शीर्ष पर

पिछले एक साल में भारत में इस खेल को 100 फीसद सर्च प्वाइंट मिले हैं। नेपाल में 24, पाकिस्तान 20 और श्रीलंका में इसकी सर्च को 19 फीसद, ब्रिटेन में 14 फीसद, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश में 10 और अमेरिका में सिर्फ 8 फीसद सर्च प्वाइंट मिले हैं।

मणिपुर में सबसे ज्यादा सर्च

ब्लू व्हेल गेम को उत्तर-पूर्व के राज्यों में सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। मणिपुर में इसको 100 फीसद सर्च प्वाइंट मिले हैं, जबकि मेघालय को 70, नागालैंड को 52, केरल को 50, अरुणाचल को 45, उत्तराखंड को 29, हिमाचल को 24, हरियाणा को 23, यूपी को 22, दिल्ली को 21, मध्य प्रदेश को 20 और बिहार को 16 सर्च रेटिंग मिली है।

शहरों में कोच्चि आगे

दक्षिण भारत के शहरों में इसके बारे में सबसे ज्यादा सर्च किया गया। इसमें कोच्चि (100 फीसद) और तिरुअनंतपुरम (97 फीसद) को सर्वाधिक सर्च रेटिंग मिली। इसके बाद कोलकाता, ठाणो, नागपुर, कोयंबटूर, मुंबई, गाजियाबाद, गुवाहाटी और सूरत शीर्ष दस शहरों में शामिल हैं। इस सूची में 34वें स्थान तक भारतीय शहर हैं। 35वें स्थान पर पहले विदेशी शहर दुबई का नाम आता है, जहां सर्च प्वाइंट महज 23 फीसद हैं।

संबंधित सर्च

इन सर्च में ब्लू व्हेल खेल के बारे में जानकारी जुटाने के अलावा इसे डाउनलोड करने की सर्च को भी सौ फीसद रेटिंग मिली है। इसे सुसाइड गेम के नाम से भी सर्च किया गया है।

चिंताजनक स्थिति

ये सर्च सिर्फ यह नहीं बताती है कि भारतीय इस खेल के बारे में जानना चाहते हैं, बल्कि ये एक गंभीर स्थिति दर्शा रही हैं। केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र में खतरा बन चुके इस खेल ने किशोरों की जान ली है। वहीं दिल्ली, जयपुर, पंजाब समेत कई क्षेत्रों में इससे जुड़े मामले सामने आए हैं। गूगल ट्रेंड के नतीजों और इन हादसों की जगह का मिलान करने पर पता चलता है कि सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले क्षेत्रों में ज्यादा वारदातें हो रही हैं।

इस खेल के शिकार ज्यादातर वे युवा बनते हैं जो तनाव या अवसादग्रस्त हैं। कई युवा सिर्फ जिज्ञासावश इसे खेलना शुरू कर देते हैं।

सर्वाधिक सर्च मामले में एक से 34वें पायदान तक सभी भारतीय शहर

यह भी पढ़ें: आत्महत्या के लिए उकसाता है ये गेम, बच्चों को रखें इससे दूर

जानकार क्या कहते हैं...

इस बारे में मशहूर मनोवैज्ञानिक डॉ. अरुणा ब्रूटा ने Jagran.Com से खास बातचीत में कहा, ऐसे बच्चों की पर्सनेलिटी चैक करनी होगी, जो इस गेम को ढूंढते हैं क्योंकि सारे बच्चे ऐसा नहीं करते। उन्होंने माता-पिता को चेताते हुए कहा कि इस उम्र में उनकी भूमिका ज्यादा बढ़ जाती है और उन्हें बच्चों का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। जब बच्चा ऐसी गेम डाउनलोड करता है तो वह उसे ज्यादा वक्त देगा। वह परिवार के साथ वक्त नहीं बिताएगा, वह बाहर खेलने नहीं जाएगा और खुद को दोस्तों से भी अलग कर लेगा। ऐसे वक्त में घरवालों को सचेत हो जाना चाहिए और बच्चे को तुरंत किसी मनोवैज्ञानिक के पास लेकर जाना चाहिए। ऐसे बच्चों की पर्सनैलिटी डिप्रेसिव होती है।

भारत में गेम के खिलाफ कार्रवाई

भारत सरकार ने गूगल, फेसबुक, व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम, माइक्रोसॉफ्ट, याहू व अन्य तमाम इंटरनेट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों से इस (आत्मघाती) गेम के लिंक तुरंत हटाने को कहा है।

यह भी पढ़ें: धौनी के भविष्य का हुआ फैसला, इस तरह बदलेंगे टीम इंडिया की तस्वीर

बच्चा ऐसा व्यवहार करे तो सावधान!

डॉ. प्रणिता गौड़ ने बताया- बच्चे में विड्रॉवल सिमटम्स दिखते हैं, उसके अंदर एंग्जाइटी रहती है। ऐसे गेम बच्चा जब भी खेलता है वह पैरेंट्स से छिपकर खेलता है। बच्चे का स्वभाव उग्र होने लगता है। वह खाना-पीना छोड़ देता है, पढ़ाई में भी उसका मन नहीं लगता। बच्चा डिप्रेशन में जाने लगता है। बच्चा अपने माता-पिता और दोस्तों से दूरी बना लेता है। जब भी बच्चों में ऐसा कोई दिखे तो माता-पिता को चाहिए कि उसे कभी अकेला न छोड़ें। रात को भी उसे अकेले न सुलाएं। बच्चे के आसपास रहें और उसे बिल्कुल भी यह एहसास न होने दें कि आप उस पर नजर रख रहे हैं। बच्चे को डांटना और मारना नहीं चाहिए, क्योंकि इससे स्थिति और बिगड़ेगी ही। ऐसे बच्चे को प्यार की जरूरत होती है। उसे लगना चाहिए कि उसके माता-पिता, दोस्त और सामाज उसके साथ हैं।

यह भी पढ़ें: डोकलाम के बाद अब ब्रिक्स सम्मेलन में चीन को घेरने की कोशिश में भारत

ब्लू व्हेल के लिए भले ही लोगों में दीवानगी दिख रही हो, लेकिन 'एंग्री बर्ड' नाम की एक अन्य गेम है, जिसे बच्चे खासे पसंद करते हैं। यहां हम दिखा रहे हैं कि कैसे गूगल ट्रेंड में दोनों गेमों के लिए सर्च किया जा रहा है। इसमें नीली रेखा 'ब्लू व्हेल गेम' और लाल रेखा 'एंग्री बर्ड' को दर्शाती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.