Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जागरण न्यू मीडिया की अंग्रेजी वेबसाइट का बदला नाम, अब 'The Daily Jagran' से जाना जाएगा

    Updated: Mon, 02 Jun 2025 03:14 PM (IST)

    जागरण न्यू मीडिया ने अपनी अंग्रेजी वेबसाइट EnglishJagran को नया नाम TheDailyJagran.com दिया है। इस बदलाव का उद्देश्य अंग्रेजी में सटीक और विश्वसनीय खबरें देते हुए रीडर्स को नयापन देना है। यह प्लेटफॉर्म आधुनिक पाठकों के लिए स्मार्ट तेज और स्वतंत्र मीडिया ब्रांड बनने का लक्ष्य रखता है। TheDailyJagran.com अब लाइव है।

    Hero Image
    Jagran New Media की अंग्रेजी वेबसाइट के नाम में बदलाव हुआ। (फोटो- जागरण)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जागरण प्रकाशन लिमिटेड के डिजिटल ब्रांड जागरण न्यू मीडिया ने अपनी अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट को नया क्लेवर दिया है। नई पहचान के साथ EnglishJagran अब TheDailyJagran.com में बदल गया है। 

    यह कदम अंग्रेजी भाषा में विश्वसनीय, सटीक व रियल टाइम खबरें प्रदान करने की इच्छाशक्ति को दोहराता है। यह वेबसाइट ब्रांड की डिजिटल रीच को और मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। 

    अंग्रेजी साइट का नया अवतार विश्वसनीयता के साथ आपको हर दिन समाचार देने के लिए प्रतिबद्ध है। 

    TheDailyJagran.com अब लाइव है

    TheDailyJagran.com अब लाइव है। ऐसे रीडर्स जो कि वेरिफाइड न्यूज, काम के समाचार, समसामयिक मामलों की सूचनाएं पाना चाहते हैं, हम उनके लिए प्रख्यात अंग्रेजी न्यूज प्लेटफॉर्म बनने के लिए तैयार हैं। एक नई पहचान के साथ TheDailyJagran.com का लक्ष्य आधुनिक भारतीय पाठकों के लिए खुद को एक स्मार्ट, तेज और स्वतंत्र अंग्रेजी मीडिया ब्रांड के रूप में स्थापित करना है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस वेबसाइट पर न्यूज, मनोरंजन, लाइफस्टाइल, क्रिकेट, बिजनेस, एस्ट्रॉलोजी और ट्रेंडिंग अपडेट मिलते रहेंगे। जागरण अपनी सत्य के प्रति प्रतिबद्धता के साथ आपके बीच खबरें देना जारी रखेगा, जिसके लिए जागरण ग्रुप जाना जाता है।

    जागरण न्यू मीडिया के सीओओ गौरव अरोड़ा ने इस बदलाव पर टिप्पणी करते हुए कहा-

    “TheDailyJagran.com हमारे अंग्रेजी रीडर्स की सेवा करने के तरीके में एक दूरदर्शी बदलाव का प्रतिनिधित्व करता है। जबकि यह प्लेटफॉर्म जागरण की विश्वसनीय विरासत को आगे बढ़ाता है। यह नए संपादकीय फोकस, आकर्षक डिजाइन और खबरों को नए तरीके से पेश करता है। TheDailyJagran.com के माध्यम से हम एक ऐसा प्लेटफॉर्म बना रहे हैं, जिसमें नयापन, बोल्डनेस और विश्वसनीयता है। इस कदम के साथ हम इनोवेशन, न्यूज कंटेंट और यूजर फर्स्ट के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और भी मजबूती से पेश कर रहा है। 

    उन्होंने कहा कि हम दूसरी भाषाओं में फोकस करने के लिए विस्तार कर रहे हैं और इस बदलाव का उद्देश्य देश-विदेश के पाठकों तक पहुंच सुनिश्चित करना है। रियल-टाइम ब्रेकिंग स्टोरी से लेकर इन-डेप्थ फीचर्स और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म के साथ TheDailyJagran.com नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर रीडर्स को सटीक जानकारी देने को तैयार है।

    TheDailyJagran.com नवीनतम फ्रंटएंड और बैकएंड इनोवेशन, Next.js 14, Tailwind CSS और स्पीड, परफॉर्मेंस और सहज नेविगेशन के लिए बेहतर कोर वेब वाइटल से लैस है। इस बदलाव के साथ नए सेक्शन शुरू किए गए हैं, जिसमें लाइव क्रिकेट अपडेट और नियमित मैच शेड्यूल के लिए CricDaily, एस्ट्रो अपडेट और राशि भविष्यवाणियों के लिए AstroDaily और फाइनेंस यूटिलिटी कैलकुलेटर (EMI, SIP, PPF, BMI...) का नया डिजाइन शामिल हैं। 

    रीडर्स के पर्सनलाइजेशन को ध्यान में रखते हुए प्लेटफॉर्म को नए फीचर्स को जोड़ा गया है, जिसमें सिंगल साइन-ओन, पर्सनलाइज माय फीड और स्मार्ट कंटेंट डिस्कवरी की सुविधा दी गई है। इन फीचर्स से रीडर्स को फास्ट, सहज और यूजर फर्स्ट एक्सपीरियंस मिलता है।

    पल-पल की अपडेट के लिए अब www.TheDailyJagran.com पर जाएं।

    जागरण न्यू मीडिया के बारे में:

    जागरण न्यू मीडिया की पहुंच 78 मिलियन से अधिक यूजर्स (*Comscore MMX Multi-Platform; February 2024) तक है और इसने भारत में शीर्ष समाचार और सूचना प्रकाशकों के बीच अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। कंपनी मल्टीमीडिया सामग्री प्रकाशित करती है, जिसमें एक दिन में 7,000 से अधिक स्‍टोरीज और 40 वीडियो शामिल होते हैं।

    जागरण न्यू मीडिया का मिशन तथ्यात्मक और विश्वसनीय सामग्री तैयार करना है, जो एक समावेशी और प्रगतिशील समाज के लिए ज्ञान, सूचना और आवाज के माध्यम से 'न्यू भारत' को सक्षम, सशक्त और आकांक्षापूर्ण बनाता है। कंपनी के पास राष्ट्रीय और हाइपरलोकल समाचारों को कवर करने वाली वेबसाइट्स हैं, जिनमें www.jagran.com, www.naidunia.com, www.inextlive.com, www.punjabijagran.com, www.gujaratijagran.com, marathijagran.com और thedailyjagran.com शामिल हैं। 3 भाषाओं में चलने वाली देश की अग्रणी हेल्थ वेबसाइट www.onlymyhealth.com; 3 भाषाओं में महिलाओं पर केंद्रित एक पोर्टल www.herzindagi.com और शिक्षा पर केंद्रित एक वेबसाइट www.jagranjosh.com भी है। एक प्रमुख फैक्ट-चेकिंग वेबसाइट www.vishvasnews.com भी 12 भाषाओं में उपलब्ध है और एक इन-हाउस प्रोडक्शन हाउस rocketshipfilms.com भी कंपनी का अभिन्न अंग हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner