Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंडस्‍ट्री में गिरावट के ट्रेंड के बीच जागरण न्‍यू मीडिया ने और मजबूत की अपनी स्थिति

    Updated: Thu, 25 Apr 2024 11:24 PM (IST)

    जागरण न्यू मीडिया अपने 12 डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से समाचार और सूचना राजनीति व्यवसाय ऑटो टेक्‍नोलॉजी मनोरंजन खेल और विभिन्न अन्य श्रेणियों में फैली मल्टीमीडिया पेशकशों की एक श्रृंखला प्रदान करता है। वित्त वर्ष 2023-24 में इंडस्‍ट्री की चुनौतियों और प्रतिस्पर्धियों की गिरावट के बावजूद जेएनएम के सभी प्लेटफार्मों ने ट्रैफ़िक में वृद्धि दर्ज की और अपनी-अपनी कैटेगरी के तहत अग्रणी ब्रांडों के बीच अपनी स्थिति मजबूत की।

    Hero Image
    जागरण न्यू मीडिया का मिशन तथ्यात्मक और विश्वसनीय सामग्री तैयार करना है।

    डिजिटल डेस्‍क, नई दिल्ली। जागरण प्रकाशन लिमिटेड की डिजिटल विंग, जागरण न्यू मीडिया (JNM) का शानदार प्रदर्शन जारी है। JNM ने यूनीक विजिटर्स के मामले में सालाना आधार पर 6% की वृद्धि दर्ज की और कॉमस्कोर के अनुसार, भारत के टॉप 10 समाचार और सूचना प्रकाशकों में से एक के रूप में 7वें स्थान पर अपने स्थान को और मजबूत किया है। पिछले छह महीनों में, भारत में प्रमुख समाचार और सूचना वेबसाइटों में औसतन 18% की गिरावट देखी गई, जबकि जागरण न्यू मीडिया की साइटों में 6% की उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई। इसके अलावा, जेएनएम ने एंगेजमेंट मेट्रिक्स में महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज की। जहां प्रतिस्पर्धियों को गिरावट का सामना करना पड़ा, वहीं जेएनएम ने व्‍यूज में 56 फीसदी और साइट पर बिताए गए समय के मामले में 64 फीसदी की शानदार तेजी दर्ज की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जागरण न्यू मीडिया, अपने 12 डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से समाचार और सूचना, राजनीति, व्यवसाय, ऑटो, टेक्‍नोलॉजी, मनोरंजन, खेल और विभिन्न अन्य श्रेणियों में फैली मल्टीमीडिया पेशकशों की एक श्रृंखला प्रदान करता है। वित्त वर्ष 2023-24 में इंडस्‍ट्री की चुनौतियों और प्रतिस्पर्धियों की गिरावट के बावजूद, जेएनएम के सभी प्लेटफार्मों ने ट्रैफिक में वृद्धि दर्ज की और अपनी-अपनी कैटेगरी के तहत अग्रणी ब्रांडों के बीच अपनी स्थिति मजबूत की।

    जहां तक हिंदी समाचार और सूचना (News & Information) कैटेगरी की बात है, Jagran.com ने यूजर्स, पेज व्‍यूज और टाइम स्‍पेंट में लगातार वृद्धि देखी, अपनी नेतृत्व स्थिति को मजबूत किया। विशेष रूप से पिछले 6 महीनों में भारत में मुख्य समाचार साइटों पर विजिट में औसतन- 18% की गिरावट देखी गई है, जबकि Jagran.com पर ट्रैफिक में 10% की वृद्धि हुई है। यूजर एंगेजमेंट में भी भारी अंतर था, प्रतिस्पर्धी या तो नीचे थे या फिर फ्लैट यानी सपाट थे, जबकि जागरण.कॉम ने व्यूज और विजिट में बड़ी वृद्धि देखी।

    जागरण न्यू मीडिया के सीईओ भरत गुप्ता ने मॉर्डन मीडिया को आकार देने में कंटेंट, टेक्‍नोलॉजी और पॉलिसी की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा,

    मीडिया क्षेत्र में गिरावट के बावजूद जागरण न्यू मीडिया की ऑडियंस फर्स्ट पॉलिसी का ही नतीजा है कि कंपनी नई बुलंदियों को छू रही है। हम यूजर्स के हितों को ध्यान में रखते हुए कंटेंट का निर्माण करते हैं और यही हमारा उद्देश्य है। मार्केट के विभिन्न आयामों को ध्यान में रखते हुए हम पाठक केंद्रित लक्ष्य पर फोकस करते हैं। इससे हमें कंटेंट क्षेत्र में लगातार हो रहे बदलाव से निपटने में सहायता मिलती है।

    शिक्षा (Education) कैटेगरी में, jagranjosh.com ने असाधारण प्रदर्शन किया है। पिछले वर्ष में वेबसाइट विज़िट में 42% की वृद्धि हुई है, और कुल व्‍यूज और विजिट में महत्वपूर्ण अंतर से प्रतिस्पर्धियों से आगे निकल गया है। स्वास्थ्य क्षेत्र में, Onlymyhealth.com पर ट्रैफिक में 35% की उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, जबकि प्रतिस्पर्धियों की साइटों और एप्स पर विजिट में गिरावट दर्ज की गई। Onlymyhealth.com पर आने वाले विजिटर न केवल साइट पर अधिक बार (+94%) आ रहे हैं, बल्कि काफी ज्यादा समय (+105%) भी व्यतीत कर रहे हैं। लाइफस्टाइल श्रेणी में, HerZindagi.com भारत में मुख्य लाइफस्टाइल साइटों के बीच लीडर की तरह उभरी है। प्रतिस्पर्धियों की विजिट में कमी के बावजूद, HerZindagi.com ने 6% की वृद्धि दर्जी की, जिसमें पेज व्यू में वृद्धि जैसे बढ़ते एंगेजमेंट मेट्रिक्स भी शामिल हैं।

    जागरण न्यू मीडिया का मिशन तथ्यात्मक और विश्वसनीय सामग्री तैयार करना है, जो एक समावेशी और प्रगतिशील समाज के लिए ज्ञान, सूचना और आवाज के माध्यम से 'न्यू भारत' को सक्षम, सशक्त और आकांक्षापूर्ण बनाता है। विश्वसनीय सामग्री प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता एक विविध और विश्वसनीय सामग्री मंच को सक्षम करने के लिए डेटा-संचालित मल्टीमीडिया सामग्री, विशेषज्ञ संचालित संदर्भों और तथ्य-जांच की गई जानकारी पर ध्यान केंद्रित करने के साथ सुसंगत बनी हुई है। कंपनी का विविध पोर्टफोलियो, जिसमें नईदुनिया, आईनेक्स्ट, गुजराती जागरण, पंजाबी जागरण, जागरण टीवी और विश्वास न्यूज जैसे प्रमुख ब्रांड शामिल हैं, डिजिटल परिदृश्य में सामग्री के एक विश्वसनीय स्रोत के रूप में अपनी स्थिति को जारी रखते हुए बढ़ते दर्शकों को आकर्षित करना जारी रखता है।

    जागरण न्‍यू मीडिया के बारे में

    जागरण न्यू मीडिया की पहुंच 78 मिलियन से अधिक यूजर्स (*Comscore MMX Multi-Platform; February 2024) तक है और इसने भारत में शीर्ष समाचार और सूचना प्रकाशकों के बीच अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। कंपनी मल्टीमीडिया सामग्री प्रकाशित करती है, जिसमें एक दिन में 7,000 से अधिक स्‍टोरीज और 40 वीडियो शामिल होते हैं।