विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कर्नाटक: चुनाव से पहले IT विभाग की कार्रवाई, बेंगलुरु और मैसूरु में छापेमारी; 15 करोड़ रुपये सहित ज्वेलरी जब्त

By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Sat, 06 May 2023 03:44 PM (IST)Updated: Sat, 06 May 2023 03:54 PM (IST)

कर्नाटक चुनाव से पहले आयकर विभाग ने राज्य में बड़े पैमाने पर नकदी और ज्वेलरी जब्त की है। आयकर विभाग ...और पढ़ें

कर्नाटक चुनाव से पहले बेंगलुरु और मैसूरु में आयकर विभाग की कार्रवाई।
कर्नाटक चुनाव से पहले बेंगलुरु और मैसूरु में आयकर विभाग की कार्रवाई।

बेंगलुरु, पीटीआई। कर्नाटक चुनाव से पहले आयकर विभाग (Income Tax Department) ने राज्य में बड़े पैमाने पर नकदी और ज्वेलरी जब्त की है। आयकर विभाग ने 10 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों को धन मुहैया कराने के लिए कथित रूप से संसाधन जुटाने वाले कुछ फाइनेंसरों पर छापा मारा है।

बड़े पैमाने पर नकदी सहित ज्वेलरी जब्त

आयकर विभाग ने बेंगलुरु और मैसूरु में कई स्थानों पर छापेमारी के बाद 15 करोड़ रुपये नकद और पांच करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण जब्त किए हैं। आयकर विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी। माना जा रहा है कि इसका उपयोग चुनाव से पहले मतदाताओं को लुभाने के लिए किया जाना था।

कई स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई

सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को बेंगलुरु के शांति नगर, कॉक्स टाउन, शिवाजी नगर, आरएमवी एक्सटेंशन, कनिंघम रोड, सदाशिव नगर, कुमारपार्क वेस्ट और फेयरफील्ड लेआउट में छापेमारी की कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि इन कार्रवाई में कई गुप्त स्थानों से बड़ी मात्रा में बेहिसाब नकदी और आभूषण जब्त किए गए हैं।

कर्नाटक में 10 मई को चुनाव

बता दें कि कर्नाटक चुनाव से पहले राज्य में बड़े स्तर पर एजेंसियां ऐसे गतिविधियों पर सक्रिय रूप से नजर रख रही है। इससे पहले भी राज्य में चुनाव से जुड़े पैसे जब्त किए जा चुके हैं। कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने है। इससे पहले सभी पार्टियां अपनी जीत के लिए वोटर्स को लुभाने की कोशिश में जुट गई हैं।