विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ISRO का नया मिशन 4.0 क्यों है खास? अंतरिक्ष में कामयाबी की तरफ बढ़ रहे भारत के कदम

Published: Mon, 07 Oct 2024 06:17 PM (IST)

इसरो ने अंतरिक्ष विभाग में स्वच्छता को बढ़ावा देने और पुराने कामों को निपटाने के लिए विशेष अभियान 4.0 शुरू ...और पढ़ें

इसरो ने शुरू किया विशेष अभियान 4.0 (फोटो-सोशल मीडिया)
इसरो ने शुरू किया विशेष अभियान 4.0 (फोटो-सोशल मीडिया)

HighLights

  1. 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2024 तक चलेगा अभियान
  2. स्वच्छता में सुधार के उद्देश्य से शुरू किया गया मिशन 4.0

एएनआई, बेंगलुरु। इसरो ने अंतरिक्ष विभाग में स्वच्छता को बढ़ावा देने और पुराने कामों को निपटाने के लिए विशेष अभियान 4.0 शुरू किया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने स्वच्छता में सुधार और लंबित कार्यों को निपटाने के उद्देश्य से एक बड़ी सरकारी पहल के हिस्से के रूप में अपना विशेष अभियान 4.0 शुरू किया है।

यह अभियान 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2024 तक चलेगा और इसमें ऑटोनॉमस बॉडी और सार्वजनिक क्षेत्र के डिपार्टमेंट (पीएसई) सहित अंतरिक्ष विभाग (डीओएस) के तहत सभी कार्यालय शामिल थे।

2 अक्टूबर से 31 तक चलेगा कैंपेन

इसरो ने सोमवार को एक ट्वीट के माध्यम से कहा, 'बेंगलुरु में इसरो मुख्यालय ने प्रभावशाली गतिविधियों के साथ #SpecialCampaign4 की शुरुआत की! अब, 2 से 31 अक्टूबर 2024 तक, अंतरिक्ष विभाग,ऑटोनॉमस बॉडी और PSEs सहित इसके कार्यालय, विशेष अभियान के लिए तैयारी कर रहे हैं।'

क्या है अगला मिशन?

इसरो ने आगे कहा, 4.0. स्वच्छता बढ़ाने और पुराने कार्यों को निपटाने पर केंद्रित, यह अभियान प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग [डीएआरपीजी] (Department of Administrative Reforms and Public Grievances) के दिशानिर्देशों के अनुरूप पिछले 3 सालों की मेहनत को दर्शाता है, आइए इसे और सफल बनाएं!

बता दें कि इस मिशन को और बेहतर बनाने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं और अभियान की योजना बनाने और कार्यान्वयन के लिए हर स्तर पर बैठकें आयोजित की गई हैं। अभियान के दौरान सारा काम प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन करेगा।

यह भी पढ़ें: Chandrayaan-4: क्यों पड़ी मिशन चंद्रयान 4 की जरूरत, क्या है ISRO का प्लान, चीन भी चांद से लाया ये सामान