Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kerala News: कमरे में मृत मिली इजरायली महिला, दरवाजा तोड़कर घर में घुसी पुलिस; हत्या का संदेह

    By Jagran NewsEdited By: Jeet Kumar
    Updated: Fri, 01 Dec 2023 03:21 AM (IST)

    केरल के कोल्लम में एक इजरायली महिला गुरुवार को अपने कमरे में मृत पाई गई। पुलिस को संदेह है कि महिला की हत्या उसके 70 वर्षीय लिव-इन पार्टनर ने की है। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि लिव-इन पार्टनर ने भी अपनी गर्दन और बाद में अपने पेट पर चाकू घोंपने का दावा किया है।

    Hero Image
    कमरे में मृत मिली इजरायली महिला, दरवाजा तोड़कर घर में घुसी पुलिस

     पीटीआई, कोल्लम। दक्षिणी केरल के कोल्लम में एक इजरायली महिला गुरुवार को अपने कमरे में मृत पाई गई। पुलिस को संदेह है कि महिला की हत्या उसके 70 वर्षीय लिव-इन पार्टनर ने की है। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला ने अपना गला काट लिया

    कोट्टियम पुलिस के अनुसार, आरोपित लिव-इन पार्टनर स्वयं को योगाचार्य बता रहा है। पुलिस ने आरोपित के बयान के हवाले से कहा है कि दोनों ने एक साथ आत्महत्या करने का निर्णय लिया था। इसी के तहत महिला ने अपना गला काट लिया।

    पुलिस ने कहा कि आरोपित ने भी अपनी गर्दन और बाद में अपने पेट पर चाकू घोंपने का दावा किया है। उसके विरुद्ध आत्महत्या का प्रयास करने का भी मामला दर्ज किया गया है। वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। गुरुवार दोपहर को हुई यह घटना तब सामने आई जब आरोपित के रिश्तेदार ने दोनों को कमरे में घायल अवस्था में पाया।

    महिला 15 साल से उत्तराखंड में रह रही थी

    पुलिस ने बताया कि जैसे ही रिश्तेदार ने मदद के लिए शोर मचाया, आरोपित ने तुरंत अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। उस समय वह होश में था। बाद में पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। महिला 15 साल से उत्तराखंड में रह रही थी। पिछले एक साल से केरल में थी।