Indian Railways: IRCTC ने लांच किया पहला पाड होटल, यहां जानें- किराया से लेकर अन्य सुविधाएं
भारत में रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए Pod एक गेमचेंजर साबित होगी विशेष रूप से व्यावसायिक यात्राओं पर जाने वालों के लिए। अगर आप भी मुंबई जाते हो तो यह होटल ठहरने के लिए शानदार जगह है।

मुंबई, एएनआई। आईआरसीटीसी ने मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर अपना पहला 'पाड' कॉन्सेप्ट रिटायरिंग रूम चालू कर दिया है। भारतीय रेलवे में अपनी तरह का पहली व्यवस्था है। यह सुविधा भारत में रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक गेमचेंजर साबित होगी, विशेष रूप से व्यावसायिक यात्राओं पर जाने वालों के लिए। अगर आप भी मुंबई जाते हो तो यह होटल ठहरने के लिए शानदार जगह है। इस पाड होटल में यात्रियों के लिए तमाम सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा यहां का किराया भी काफी कम है।
मुंबई के सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर पाड होटल को लॉन्च किया गया है। अगर कोई ट्रेन यात्री ट्रेन की यात्रा के बाद थकान महसूस करता है तो वह भी इस होटल में ठहर सकता है। पाड होटल में मेहमानों के लिए तमाम सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यहां पैसेंजर गेस्ट 12 से 24 घंटे तक के लिए ठहर सकते हैं। यहां रुकने का किराया 999 रुपए से लेकर 1999 रुपये तक होगा। वहीं, प्राइवेट पाड का किराया 1249 रुपये से लेकर 2499 रुपये तक होगा।
IRCTC has commissioned its first 'Pod' concept retiring rooms at Mumbai Central Railway station, the first of its kind on Indian Railways. This facility will be a gamechanger in passengers travel in India by rail, especially those on business trips: IRCTC pic.twitter.com/J1ITFudcBZ
— ANI (@ANI) November 17, 2021
पाड होटल का निर्माण मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन के पहले फ्लोर पर किया गया है। यहां ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई है। यात्रियों के सोने और आराम करने के लिए इसमें छोटे-छोटे बेड लगाए गए हैं। यह रूम एक कंपार्टमेंट की तरह होगा। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, फिलहाल ऐसे 48 पाड रूम तैयार किए गए हैं। इनमें प्राइवेट पाड और क्लासिक पाड शामिल हैं। महिलाओं के लिए अलग से पाड बनाए गए हैं। इसके अलावा दिव्यांग लोगों के लिए भी स्पेशल पाड तैयार किए गए हैं।
यहां होंगी ये तमाम सुविधाएं
इस पाड होटल में गेस्ट को तमाम सुविधाएं मिलेंगी। यहां फ्री वाईफाई की सुविधा होगी। इसके अलावा साफ-सुथरा वॉशरूम, लगेज रूम, शॉवर रूम, कॉमन एरिया जैसी सुविधाएं होंगी। इसके अलावा देखने के लिए टेलीविजन और चार्जिंग प्वाइंट भी लगे होंगे। पाड में पढ़ने के लिए रीडिंग लाइट की भी व्यवस्था होगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।