महिला अधिकारियों पर गिरी गाज: बिना पोस्टिंग किया गया तबादला, सोशल मीडिया पर भिड़ गई थीं डी रूपा-रोहिणी सिंधुरी
रूपा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर रोहिणी सिंधुरी की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने 2021और 2022 में आईएएस अधिकारियों के साथ कथित रूप से उनकी तस्वीरों को साझा किया था। निजी तस्वीरें साझा करने को लेकर लड़ाई के बाद बिना पोस्टिंग किए तबादला कर दिया गया।

कर्नाटक, एजेंसी। आईपीएस अधिकारी डी रूपा मौदगिल और आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंधुरी का निजी तस्वीरें साझा करने को लेकर सोशल मीडिया पर लड़ाई के बाद बिना पोस्टिंग किए तबादला कर दिया गया।
IPS डी. रूपा ने IAS रोहिणी पर लगाए आरोप
आईपीएस अधिकारी डी रूपा ने आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंधुरी पर आरोप लगाया कि उन्होंने उन्हें तीन पुरुष आईएएस अधिकारियों को कुछ तस्वीरें साझा की हैं। रूपा ने शनिवार को सिंधुरी पर 19 आरोप लगाते हुए कहा कि वह राजनेताओं से मुलाकात कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मैंने कई जगह पढ़ा है कि रोहिणी सिंधुरी ने विधायक सा रा महेश से मुलाकात की थी। रूपा कहती हैं कि पहली बार सुना है कि कोई IAS ऑफिसर अपनी ड्यूटी पर किसी विधायक या राजनीतिक व्यक्ति से मीटिंग में गया था।
कानूनी कार्रवाई करूंगी- रोहिणी सिंधुरी
हालांकि, रोहिणी सिंधुरी ने एक बयान जारी कर IPS डी. रूपा के लगाए गए आरोपों को झूठा करार दिया है। उन्होंने कहा कि रूपा उनके खिलाफ झूठा, व्यक्तिगत निंदा अभियान चला रही हैं। उन्होंने कहा मैं भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कदाचार और आपराधिक अपराधों के लिए उचित अधिकारियों के साथ बातकर कानूनी और अन्य कार्रवाई करूंगी।
रोहिणी सिंधुरी पर लगाए गंभीर आरोप
इसके साथ ही रूपा ने अधिकारियों से सिंधुरी के खिलाफ सभी आरोपों की जांच करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मैंने इस मामले को जनता के ध्यान में लाया है। बताते चलें कि रूपा ने चमराजनगर में बिना ऑक्सीजन 24 लोगों की मौत का मुद्दा उठाया। इसके अलावा उन्होंने रोहिणी पर कोरोना काल के दौरान घर में स्विमिंग पूल बनवाने का भी आरोप लगाया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।