International Women's Day: तस्वीरों में देखें देशभर की महिलाओं के जज्बे की एक अलग दास्तान
वैसे तो महिलाएं हमेशा से ही पुरुषों के संग कदम से कदम मिला कर चलती आ रही हैं पर आज के दिन महिलाओं में एक अलग ही जोश और उमंग देखने को मिला है। अंतरराष् ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जागरण स्पेशल। पूरा विश्व आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मना रहा है। भारत में भी आज महिलाओं के अलग-अलग रंग देखने को मिले हैं। वैसे तो महिलाएं हमेशा से ही पुरुषों के संग कदम से कदम मिला कर चलती आ रही हैं, पर आज के दिन महिलाओं में एक अलग ही जोश और उमंग देखने को मिला है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं की एक अलग ही भूमिका नजर आई है। किसान आंदोलन की बात करें तो हरियाणा और पंजाब से काफी संख्या में महिलाएं टीकरी बॉर्डर पर पहुंची और आंदोलन में शामिल हुईं हैं। इस प्रदर्शन में अभिनेत्री सोनिया मान भी शामिल हुईं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने उत्पीड़न के खिलाफ हमेशा आवाज उठानी चाहिए।
.jpg)
मध्य प्रदेश: महिला कांस्टेबल मीनाक्षी वर्मा ने आज एक दिन के लिए राज्य के गृह मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। बता दें कि महिला सिपाही मीनाक्षी गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के निवास कार्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज के दिन मीनाक्षी को अपनी सीट पर बैठाया। मीनाक्षी ने नरोत्तम मिश्रा की तरह जनता की समस्या को सुनकर ओएसडी को कार्रवाई के दिशा-निर्देश भी दिए हैं।
.jpg)
झारखंड: कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद रांची में घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंचीं। घुड़सवारी करते हुए विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि महिलाओं को अपने अंदर की शक्ति को पहचानने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास होगा कि घुड़सवारी जैसे खेल में महिलाएं आगे बढ़ें।
.jpg)
पिछले दिनों जम्मू की बेटी शिवानी जिन्होंने सैन फ्रांसिस्को से विमान उड़ा कर बेंगलुरू लेकर आईं थी। दुनिया के सबसे लंबे हवाई मार्ग नॉर्थ पोल पर उड़ान भर एक नया इतिहास रचा था। पिछले दिनों अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से उड़ान भरने के बाद महिला पायलटों की यह टीम नॉर्थ पोल से होते हुए बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची थी। इस सफर के दौरान करीब 16,000 किलोमीटर की दूरी तय की गई थी।

दिल्ली एयरपोर्ट, एटीवी की प्रबंधक शिल्पम रतन ने कहा कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट टॉवर पर महिलाओं की टीम के साथ काम करने का एक शानदार अनुभव है। यह एक तनावपूर्ण काम है जहां आपको कई तुरंत निर्णय लेने होते हैं। हमें यह ध्यान में रखते हुए कई सुविधाएं प्रदान की गई हैं कि महिलाएं पुरुषों की तरह ही कड़ी मेहनत कर रही हैं।
.jpg)
वहीं, आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन पंजाब और हरियाणा की महिलाएं दिल्ली-हरियाणा सीमा पर टिकरी में किसानों के साथ प्रदर्शन कर रही हैं। अभिनेत्री सोनिया मान कहती हैं कि महिलाओं को उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने के लिए आगे आना चाहिए।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।