विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IBC: आर्थिक सुधारों में आईबीसी एक महत्वपूर्ण पड़ाव, PM Modi ने बताया मील का पत्थर

By AgencyEdited By: Sonu Gupta
Published: Sun, 27 Aug 2023 02:43 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत में 2016 में लागू किया गया इनसाल्वेंसी एंड बैंक्रप्सी कोड (आइबीसी) ...और पढ़ें

2016 में लागू किया गया इनसाल्वेंसी एंड बैंक्रप्सी कोड (आइबीसी) आर्थिक सुधारों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हैःपीएम मोदी।
2016 में लागू किया गया इनसाल्वेंसी एंड बैंक्रप्सी कोड (आइबीसी) आर्थिक सुधारों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हैःपीएम मोदी।

नई दिल्ली, एएनआई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत में 2016 में लागू किया गया इनसाल्वेंसी एंड बैंक्रप्सी कोड (आइबीसी) आर्थिक सुधारों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। भारत जिसे पहले ''फ्रैजाइल फाइव'' अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाता था वही अब वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक चमकता हुआ सितारा है।

दिवाला शासन को और बेहतर बनाने की आवश्यकता

प्रधानमंत्री भारतीय दिवाला और पेशेवर परिषद द्वारा आयोजित हो रहे 'दिवालिया कानूनों के तहत अर्थव्यवस्था का कायाकल्प' सेमिनार के बाबत अपनी बात रख रहे थे। 27 अगस्त को नई दिल्ली में होने वाले सेमिनार के लिए इंटरनेशनल काउंसिल आफ ज्यूरिस्ट्स, लंदन के अध्यक्ष डा. आदिश सी अग्रवाल को एक हस्ताक्षरित संदेश में पीएम मोदी ने दिवाला शासन को ''और बेहतर'' बनाने की आवश्यकता को स्वीकार किया।

सेमिनार में विचार-विमर्श होगा फलदायी साबितः पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि यह जानकर विशेष रूप से खुशी हो रही है कि इस सेमिनार में कई कानूनी दिग्गज, डोमेन विशेषज्ञ और अन्य हितधारक भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें यकीन है कि सेमिनार में विचार-विमर्श फलदायी साबित होगा और दिवालियापन शासन को और भी बेहतर बनाने के लिए एक रोडमैप प्रदान करेगा।