विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

INS Vagir: भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल हुई आईएनएस वागीर, जानें कैसे समुद्र में दुश्मनों के लिए बनेगी खतरा

By AgencyEdited By: Mahen Khanna
Published: Mon, 23 Jan 2023 10:33 AM (IST)

Submarine INS Vagir Commissioned आईएनएस वागीर को नौसेनाध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार की उपस्थिति में कमीशन करने के बाद आज ...और पढ़ें

INS Vagir नौसेना में किया गया शामिल।
INS Vagir नौसेना में किया गया शामिल।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। भारतीय नौसेना की ताकत में बड़ा इजाफा हुआ है। आज कलवरी श्रेणी की पनडुब्बी INS Vagir को नौसेना में शामिल किया गया। मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) द्वारा निर्मित आईएनएस वागीर को नौसेनाध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार की उपस्थिति में कमीशन किया गया है। नौसेना के अनुसार यह पनडुब्बी भारतीय सेना की क्षमता को बढ़ावा देने का काम करेगी और दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देगी। यह खुफिया, निगरानी और टोही (आईएसआर) पर काम करती है।

सतह से सतह पर हमला करने की मिसाइल शामिल

'वागीर' का अर्थ सैंड शार्क है, जो किसी को भनक दिए बिना चुपके और निडरता से काम करती है। नौसेना ने कहा कि दुनिया के बेहतरीन सेंसर से लैस, इसके हथियार पैकेज में पर्याप्त वायर गाइडेड टॉरपीडो और सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें शामिल हैं, जो दुश्मन के बड़े बेड़े तक को मात दे सकती है।

चीन में करेगा डर पैदा

नौसेना ने कहा कि पनडुब्बी में विशेष अभियानों के लिए समुद्री कमांडो को लॉन्च करने की क्षमता भी है, जबकि इसके शक्तिशाली डीजल इंजन गुप्त मिशन के लिए बैटरी को जल्दी से चार्ज कर सकते हैं। नौसेना ने बताया कि आत्मरक्षा के लिए इसमें अत्याधुनिक टारपीडो डिकॉय सिस्टम है। हिंद महासागर में चीनी नौसेना की बढ़ती उपस्थिति के बीच आईएनएस वगीर को शामिल किया गया है।

INS Vagir की यह है खूबियां

आईएनएस वागीर कलवारी क्लास की पांचवी पनडुब्बी है और इसमें कई बड़ी मिसाइल रखी जा सकती है। इसका रडार सिस्टम दुनिया से सबसे बेहतरीन में से एक है और इसकी स्पीड भी अच्छी मानी गई है। 67 मीटर लंबी यह पनडुब्बी पानी के ऊपर  20 किमी और पानी के अंदर 40 किमी की स्पीड से चल सकती है। इसमें एक साथ 50 से अधिक नौसेना के जवान और अधिकारी कोई भी मिशन में शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- जागरण प्राइम के खुलासे के बाद बैटरी का जहर फैला रही फैक्टरियों पर बड़ी कार्रवाई : इंपैक्ट रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- Fact Check : कंगना रनोट ने मकर संक्रांति पर जवानों के साथ नहीं बिताया समय, वायरल तस्वीर 6 साल पुरानी