Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंदौर के शख्स ने किराए के कमरे को बनाया 'सिंगल स्क्रीन सिनेमा म्यूजियम', दर्शकों की लगी कतार

    By Ashisha RajputEdited By:
    Updated: Fri, 15 Apr 2022 12:05 AM (IST)

    विनोद जोशी ने इंदौर सिनेमा संग्रहालय नाम से एक संग्रहालय बनाया है जिसे देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ जमा हो रही है। इस संग्रहालय की खास बात यह है कि यह 1917 से वर्ष 2000 तक सिंगल-स्क्रीन सिनेमा की यात्रा की यादों से भरा हुआ है।‌

    Hero Image
    इंदौर सिनेमा संग्रहालय में अक्सर बड़ी संख्या में लोग लाइन में लगते हैं, (फोटो- एएनआइ)

    इंदौर, एएनआइ। प्रतिभाओं से भरा इंसान अक्सर अपने अनोखे तरीके से सबको चकित कर देता है। देश में घटते सिंगल स्क्रीन सिनेमा हाल को देखते हुए इंदौर के एक व्यक्ति ने ऐसा ही काम किया है, जिससे हर कोई उसकी प्रशंसा करते नहीं थक रहा। विनोद जोशी नाम के इस व्यक्ति ने एक छोटे से किराए के कमरे के अंदर 'सिंगल स्क्रीन सिनेमा संग्रहालय' बनाया है, जिसे उसने 'इंदौर सिनेमा संग्रहालय' नाम दिया है।‌

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंदौर सिनेमा संग्रहालय

    'इंदौर सिनेमा संग्रहालय' कोई आम सिनेमा नहीं बल्कि अपने आप ढेरों यादें समेटे हुए है। यह संग्रहालय 1917 से वर्ष 2000 तक सिंगल-स्क्रीन सिनेमा की यात्रा की यादों से भरा हुआ है।‌ इसके साथ ही इसने सिनेमा की दुनिया के बहुत से पहलुओं को बांध कर रखा है, जिसे यहां आने वाले लोग देख और महसूस कर सकते हैं।‌

    विनोद जोशी ने बताया

    इस संग्रहालय को बनाने वाले विनोद जोशी ने बताया, 'सिंगल-स्क्रीन सिनेमा आज मर रहा है, ऐसा नहीं होना चाहिए। इसे ध्यान में रखते हुए, मैंने एक संग्रहालय बनाया है। मैं लोगों को सिनेमा की यात्रा के बारे में बताना चाहता हूं। मैंने इस संग्रहालय के लिए 1983 में चीजों को इकट्ठा करना शुरू किया और यह 2015 में पूरा हुआ। एक टिकट की कीमत 1.60 रुपये है।'

    इसके साथ ही जोशी ने कहा कि सिनेमा घरानों, टिकटों, उनके प्रचारों, पोस्टरों और उनकी कमाई के आंकड़ों से लेकर फिल्म रीलों तक संग्रहालय इतिहास के हर इंच पर यह संग्रहालय प्रकाश डालता है। इसके अलावा, संग्रहालय में 9 मिमी से 70 मिमी तक की गूंगी फिल्मों की सिनेमा रील भी प्रदर्शित की गई हैं। इस सिनेमा हाल में फिल्मों को भी पुराने प्रोजेक्टर के साथ प्रदर्शित किया जाता है, जो इसे अपने तरह का एक अनूठा अनुभव बनाता है।

    इंदौर सिनेमा संग्रहालय में अक्सर बड़ी संख्या में लोग लाइन में लगते हैं, जिसके लिए उन्हें 1 रुपये 60 पैसे का टिकट मिलता है।‌ 

    comedy show banner
    comedy show banner