एविएशन सेक्टर में नया इतिहास: Indigo ने महिलाओं को दिया तकनीकी रोल्स में बड़ा मौका; 33 को किया शमिल
इंडिगो ने इंजीनियरिंग डे पर 33 महिला टेक्निशियंस की पहली बैच को शामिल किया है। यह कदम विविधता और समान अवसर की नीति को मजबूत करता है। इंडिगो का इंजीनियरिंग विभाग 400 से ज्यादा विमानों की सुरक्षा बनाए रखता है। कंपनी के वर्कफोर्स में 44.8% महिलाएं हैं जिनमें 16.2% महिला पायलट्स हैं। इंडिगो ने 15 अगस्त को 77 महिला पायलट्स को शामिल किया था।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने इंजीनियरिंग डे के मौके पर एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने पहली बार 33 महिला टेक्निशियंस की पूरी बैच को अपने साथ जोड़ा है। यह कदम न सिर्फ इंडिगो की विविधता, समान अवसर की नीति को मजबूत करता है, बल्कि भारतीय एविएशन सेक्टर में महिलाओं की बढ़ती भूमिका को भी दर्शाता है।
इंडिगो का इंजीनियरिंग विभाग 400 से ज्यादा विमानों की सुरक्षा, गुणवत्ता और विश्वसनीयता को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। कंपनी का तकनीकी डिस्पैच भरोसेमंद स्तर 99.89% है। नई महिला टेक्निशियिन बैच ने हाल ही में एक हफ्ते का इंडक्शन प्रोग्राम पूरा किया।
Indigo में कितनी महिलाएं हैं शामिल?
इसमें वरिष्ठ नेताओं के प्रेरणादायक सेशन और अनुभवी महिला इंजीनियरों की कहानियां साझा की गईं, जिससे नई टीम आगे जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हो सके। इंडिगो के कुल वर्कफोर्स में 44.8% महिलाएं शामिल हैं और कंपनी के पास दुनिया में सबसे ज्यादा मिला पायलट्स में से एक है।
फिलहाल इंडिगो में महिला पायलट्स की हिस्सेदारी 16.2% है। इंडिनो ने 15 अगस्त 2024 को आजादी क 77 साल पूरे होने पर 77 महिला पायलट्स को अपने एयरबेस और एटीआर में शामिल किया था। इसमें 72 पायलट्स और 5 की पायलट्स एटीआर में तैनाती की गई थी।
महिलाओं की बढ़ी हिस्सेदारी
दुनियाभर में एविएशन के तकनीकी रोल्स में महिलओं की हिस्सेदारी बेहद कम है। 2021 में एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस में महिलाओं की संख्या सिर्फ 3% थी, जो 2024 में घटकर 2.6% रह गई। अंतरराष्ट्रीय सिविल एविएशन संगठन (ICAO) के मुताबिक, 2016 में महिलाओं की हिस्सेदारी 4.5% थी, जो 2021 में बढ़कर 5.1% हो गई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।