विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video: इंडिगो फ्लाइट में भारी बवाल, यात्री ने अनाउंसमेंट कर रहे पायलट को मारा जोर से मुक्का; चिल्लाने लगी एयर होस्टेस

Published: Mon, 15 Jan 2024 08:47 AM (IST)Updated: Mon, 15 Jan 2024 12:39 PM (IST)

इंडिगो (IndiGo Pilot) की एक विमान में सवार एक यात्री ने पायलट के साथ मारपीट की जिसका वीडियो अब सोशल ...और पढ़ें

इंडिगो फ्लाइट में भारी बवाल (Image: X/@Capt_Ck)
इंडिगो फ्लाइट में भारी बवाल (Image: X/@Capt_Ck)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IndiGo Flight Dispute: इंडिगो की एक विमान में सवार एक यात्री ने पायलट के साथ मारपीट की जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, एयरक्राफ्ट पायलट विमान में देरी (Flight Delay) के संबंध में एक घोषणा कर रहे थे जिससे यात्री गुस्सा हो गया और उसके साथ मारपीट करने लगा। यात्री की पहचान साहिल कटारिया के रूप में हुई है।

वीडियो में एक पीली जैकेट पहने शख्स अचानक पायलट की ओर जाता है और उसे मुक्का मार देता है। इस घटना के बाद एयर होस्टेस जोर-जोर से चिल्लाने लगती है। यह घटना दिल्ली से गोवा जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई-2175) में हुई है। बता दें कि यात्री फ्लाइट में हो रही देरी से नाराज था जिसके कारण वह पायलट पर भड़क उठा। वीडियो के वायरल होने के बाद अब लोग शख्स की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। 

वीडियो पर यूजर ने दिया रिएक्शन

वीडियो के वायरल होने के बाद X (पूर्व में ट्विटर) पर यूजर्स ने अपने रिएक्शन दिए है। एक यूजर ने लिखा, 'पायलट या केबिन क्रू को देरी से क्या लेना-देना है? वे बस अपना काम कर रहे थे। इस आदमी को गिरफ्तार करें, और उसे नो-फ्लाई सूची में डाल दें।'वहीं, अन्य ने लिखा कि 'यह पागलपन है, इस तरह के लोगों को उड़ान भरने से प्रतिबंधित किया जाना चाहिए या ब्लैक लिस्ट में डाला जाना चाहिए। चालक दल बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं।'

FDTL का उल्लंघन, दिल्ली पुलिस करेगी कार्रवाई

माना जा रहा है कि विमान की शुरुआती टीम ने FDTL यानी फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन्स का उल्ल्घन किया था, इसके कारण विमान में नए पायलट पहुंचे और अनाउंसमेंट करने लगे। पहले से ही फ्लाइट में काफी देरी हो चुकी थी।

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, इंडिगो ने यात्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और दिल्ली पुलिस ने कहा कि हम आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करेंगे। सरकारी सूत्रों के अनुसार, विमानन सुरक्षा एजेंसी ने वायरल वीडियो के संबंध में जांच शुरू कर दी है।

देरी से चल रही फ्लाइट्स, बढ़ी यात्रियों की परेशानी

विजिबिलिटी कम होने के कारण दिल्ली को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली कई फ्लाइट्स और ट्रेन देरी से चल रही हैं। दिल्ली एयरपोर्ट ने घने कोहरे की चेतावनी दी है और यात्रियों को फ्लाइट के बारे में भी अपडेट किया है। बता दें कि घने कोहरे के कारण कई फ्लाइट्स देरी से चल रही है। आज 110 उड़ानों में देरी हुई और 79 उड़ानें रद्द कर दी गई है। साथ ही फ्लाइट्स की औसत देरी 50 मिनट तक पहुंच गई, जिससे पहले से ही जूझ रहे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

एयरलाइंस ने दी चेतावनी

कल, दिल्ली हवाई अड्डे पर आने और जाने वाली कई उड़ानों में देरी हुई। इंडिगो, स्पाइसजेट और विस्तारा जैसी प्रमुख एयरलाइनों ने चेतावनी दी है कि दिल्ली और कोलकाता में चल रही खराब मौसम की स्थिति उड़ान को और प्रभावित कर सकती है।

यह भी पढ़ें: Weather Update: राजधानी दिल्ली समेत इन राज्यों में कोहरे और ठंड का डबल अटैक, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

यह भी पढ़ें: चेन्नई में 'भोगी' के धुएं के कारण उड़ान सेवा बाधित, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को हैदराबाद किया गया डायवर्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।