विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: राजधानी दिल्ली समेत इन राज्यों में कोहरे और ठंड का डबल अटैक, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Published: Mon, 15 Jan 2024 07:50 AM (IST)

राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह भी ठंड का प्रकोप जारी रहा। बता दें कि आज का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री ...और पढ़ें

दिल्ली समेत इन राज्यों में कोहरे और ठंड का डबल अटैक (Image: Jagran)
दिल्ली समेत इन राज्यों में कोहरे और ठंड का डबल अटैक (Image: Jagran)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर भारत में अगले 4-5 दिनों के दौरान घना से बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है। वहीं, दक्षिण प्रायद्वीपीय (आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना) भारत में 14 जनवरी से पूर्वोत्तर मानसून की बारिश भी खत्म हो जाएगी।

वहीं, राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह भी ठंड का प्रकोप जारी रहा। बता दें कि आज का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो इस सर्दी के मौसम का सबसे कम तापमान है। मौसम अधिकारियों ने बताया कि शहर के कई हिस्सों में कोहरा छाया रहा। IMD ने आज और कल शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके बाद, दिल्ली में 20 जनवरी तक मध्यम कोहरा रहने की उम्मीद है।

इन राज्यो में सताएगी और ठंड

IMD के मुताबिक, उत्तर प्रदेश और बिहार, हरियाणा के कुछ हिस्सों में 14 और 15 जनवरी 2024 को कुछ स्थानों में ठंडे दिन से गंभीर ठंडे दिन रहने की संभावना है। वहीं, पंजाब के कुछ स्थानों में 14-16 जनवरी के दौरान गंभीर शीत लहर चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Jammu Weather: जम्मू-कश्मीर में बढ़ रही कड़ाके की ठंड, रात में लुढ़का पारा; ठिठुरने पर मजबूर हुए लोग

हिमाचल में बर्फबारी, यातायात होगी प्रभावित

पश्चिमी विभोभ के सक्रिय होने से हिमाचल प्रदेश में भी मौसम का मिजाज अलग नजर आ रहा है। कड़ाके की ठंड के बीच पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी हुई। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 16 और 17 जनवरी को ऊंचे क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के सात जिलों मंडी, कंगड़ा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन व सिरमौर में घनी धुंध को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

यूपी में जारी रेड अलर्ट

सर्द हवाओं के कारण उत्तर प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिन तक लखनऊ सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिम उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप रहने का अनुमान है। 15 जनवरी यानी आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में घना कोहरा रहेगा। मौसम विभाग ने इसे लेकर चेतावनी भी जारी की है।

बात करें हरियाणा की तो सोमवार को प्रदेश के नौ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में घना कोहरा छाए रहने के साथ ठंडे दिन रहने की संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: Weather Update: यूपी में भीषण ठंड का रेड अलर्ट जारी, IMD ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट, इन जिलों में कोल्ड डे की चेतावनी

यह भी पढ़ें:  Haryana Weather: प्रदेश के नौ जिलों में रेड व 12 में ऑरेंज अलर्ट जारी... घने कोहरे से बढ़ेगी ठंड, दो डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।