Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update: यूपी में भीषण ठंड का रेड अलर्ट जारी, IMD ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट, इन जिलों में कोल्ड डे की चेतावनी

    Updated: Mon, 15 Jan 2024 07:42 AM (IST)

    पश्चिमी सर्द हवाओं के चलते लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। घने कोहरे की वजह से धूप बेअसर है। न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट हुई है। पारा गिरने से रविवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कोल्ड डे और सीवियर कोल्ड डे की स्थिति रही है। अगले दो दिन तक लखनऊ सहित कई जिलों में शीतलहर का प्रकोप रहेगा।

    Hero Image
    UP Weather News: यूपी में शीतलहर और कोहरे के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। उत्तरी-पश्चिमी सर्द हवाओं के चलते लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है। इससे शीतलहर बढ़ गई है। घने कोहरे की वजह से धूप बेअसर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है। रविवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कोल्ड डे और सीवियर कोल्ड डे की स्थिति रही है। अगले दो दिन तक लखनऊ सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिम उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप रहने का अनुमान है। इसके बाद हवा का रुख बदलने से मौसम में बदलाव होने की संभावना है।

    प्रदेश के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में कुछ जगह पाला पड़ने की भी आशंका जताई गई है। 15 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में घना कोहरा रहेगा। मौसम विभाग ने इसे लेकर चेतावनी भी जारी की है।

    ये भी पढ़ेंः UP News: मेरठ पुलिस ने युवती को गिरफ्तार किया तो खाकी को दे दिया ये ऑफर, पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

    लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 5.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। प्रदेश में सबसे कम मेरठ का न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

    ये भी पढ़ेंः UP News: युवती ने फ्रेंडशिप करने से किया इनकार, तो बीच रास्ते सिरफिरे से किया ऐसा काम कि छह घंटे तक पुलिस रही परेशान

    न्यूनतम और अधिकतम तापमान में हुई गिरावट

    लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 5.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सोमवार यानी 15 जनवरी को भी मौसम विभाग ने ठंड और कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

    यहां पड़ेगा घना कोहरा

    गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा होने की आशंका है। इन जिलों में 16 जनवरी को भी घना कोहरा रहने का अनुमान है। लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान में 6.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ दिन का तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

    15 जनवरी को जिले में सुबह घना कोहरा रहेगा। दिन में कोहरा छंटने के बाद भी पूरे दिन कोल्ड डे रहेगा। अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस के पास रहने का अनुमान है। ठंड से जहां जनजीवन प्रभावित है।

    मौसक विभाग ने ठंड से बचने के लिए विटामिन सी का सेवन करने और बाहर निकलते समय शरीर को पूरी तरह से गर्म कपड़े से ढक कर निकलने की भी सलाह दी है। सरसों, प्याज, मिर्च, बैंगन और टमाटर की फसलों पर पाला और कोहरे का असर कम करने के लिए हल्की सिंचाई करने की सलाह दी गई है।