विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: युवती ने फ्रेंडशिप करने से किया इनकार, तो बीच रास्ते सिरफिरे से किया ऐसा काम कि छह घंटे तक पुलिस रही परेशान

Published: Mon, 15 Jan 2024 07:12 AM (IST)

Agra Latest News In Hindi Today महिला ने मित्रता नहीं की तो 14 महीने की बच्ची को अगवा कर ले ...और पढ़ें

महिला ने मित्रता नहीं की तो 14 महीने की बच्ची को अगवा कर ले गया सिरफिरा
महिला ने मित्रता नहीं की तो 14 महीने की बच्ची को अगवा कर ले गया सिरफिरा

HighLights

  1. बच्ची को अगवा कर ले गया युवक
  2. पुलिस ने बच्ची को किया बदायूं से बरामद

जागरण संवाददाता, आगरा। महिला ने मित्रता से मना किया तो सिरफिरे ने उसकी 14 महीने की बच्ची को अगवा कर लिया। स्वजन की सूचना देने पर पुलिस तत्परता से बच्ची को 24 घंटे में बरामद कर लिया। आरोपित बच्ची को लेकर बदायूं भाग गया था।

एत्माद्दौला के सुशील नगर के रहने वाले गजेंद्र की 14 महीने की बेटी नेहा का शनिवार को अपहरण कर लिया गया था। गजेंद्र की पत्नी ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले में किराए पर रहने वाला नीरज उर्फ नीलेश उस पर बुरी नजर रखता था। मित्रता करना चाहता था। कई बार उसका रास्ता रोक चुका था। कहीं से उसका मोबाइल नंबर लेकर फोन करने लगा। मित्रता की बात नहीं मानी तो वह क्रुद्ध हो गया। शनिवार को वह बेटी को लेकर जा रही थी। आरोपित नीरज ने उसे रोक लिया। उससे मारपीट कर बच्ची को अगवा कर ले गया।

Read Also: UP News: मेरठ पुलिस ने युवती को गिरफ्तार किया तो खाकी को दे दिया ये ऑफर, पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया, आरोपित नीरज मूलरूप से बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस टीम को वहां भेजा गया। पुलिस के पास आरोपित का फोटो नहीं था। हुलिए की जानकारी पीड़ित परिवार ने दी थी। बिल्सी पहुंच पुलिस ने छानबीन के साथ ही सर्विलांस की मदद ली। करीब छह घंटे प्रयास के बाद आरोपित नीरज को खोज निकाला। उसे गिरफ्तार कर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया।

ये भी पढ़ेंः Ghaziabad: चार दिन पहले लापता हो गई थी दो बहन, फुसलाकर ले जाने के आरोप में जीजा गिरफ्तार

पुलिस देर रात बच्ची को लेकर आगरा लौटी। बच्ची की बरामदगी का पता चलने पर माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं था। आरोपित को सोमवार जेल भेजेगी।