विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर

Published: Sun, 22 Nov 2026 07:42 PM (IST)

अक्टूबर में भारत का तेल और गैस आयात बिल 60% बढ़कर 16 अरब डॉलर हो गया, जिसका मुख्य कारण ब्रेंट क्रूड की कीमतों में लगभग दोगुना वृद्धि है। 

पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल?

पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल?

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इस वर्ष अक्टूबर में तेल और गैस का शुद्ध आयात बिल 60 प्रतिशत बढ़कर 16 अरब डॉलर रहा है। इस दौरान वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का औसत मूल्य 124.77 डॉलर प्रति बैरल रहा है, जो एक साल पहले की तुलना में करीब दोगुना है।

पेट्रोलियम मंत्रालय के अधीन पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल (पीपीएसी) के आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है। अक्टूबर 2025 में भारत का तेल और गैस का शुद्ध आयात बिल 10 अरब डॉलर था।

अक्टूबर में आयात बिल 60% बढ़कर $16 अरब हुआ

आंकड़ों के अनुसार, पिछले महीने केवल कच्चे तेल के आयात पर 19.5 अरब डॉलर खर्च हुए, जबकि एक साल पहले समान अवधि में यह खर्च 10.4 अरब डॉलर था। हालांकि, आयात की मात्रा केवल 11 प्रतिशत बढ़कर 2.33 करोड़ टन हुई।

एलएनजी आयात पर 1.3 अरब डॉलर खर्च हुए, जबकि पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात से 6.3 अरब डॉलर की कमाई हुई। सितंबर में ब्रेंट क्रूड का औसत दाम 116.77 डॉलर और अक्टूबर 2025 में 64.75 डॉलर प्रति बैरल था।

अक्टूबर में भारतीय तेल बास्केट का औसत दाम 119.91 डॉलर प्रति बैरल रहा, जबकि एक साल पहले यह 65.08 डॉलर था। अप्रैल-अक्टूबर 2026 के दौरान शुद्ध आयात बिल बढ़कर 97.7 अरब डॉलर हो गया, जो एक साल पहले समान अवधि में 70.3 अरब डॉलर था।

कच्चे तेल की कीमतें दोगुनी होने से आयात खर्च बढ़ा

कच्चे तेल का आयात मात्रा के लिहाज से 2.7 प्रतिशत बढ़ा, लेकिन इस पर 111 अरब डॉलर खर्च हुए। एक साल पहले यह खर्च 72.3 अरब डॉलर था।

पीपीएसी के आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की खपत 12.3 प्रतिशत और अप्रैल-अक्टूबर 2026 के दौरान 15.1 प्रतिशत घटी। एक नवंबर को सक्रिय घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं की संख्या 32.6 करोड़ थी, जो एक अप्रैल को 33.4 करोड़ थी।

निजी क्षेत्र द्वारा सीधे एलपीजी आयात में अक्टूबर में 83.8 प्रतिशत और अप्रैल-अक्टूबर के दौरान 97.3 प्रतिशत की गिरावट आई। सरकारी कंपनियों की पैक्ड घरेलू एलपीजी बिक्री अक्टूबर में 11.8 प्रतिशत घटी, जबकि थोक एलपीजी बिक्री में 49.1 प्रतिशत की गिरावट आई। आटो एलपीजी की बिक्री 23.9 प्रतिशत बढ़ी।

पेट्रोल और डीजल की खपत में बढ़ोतरी रही

अक्टूबर में डीजल की खपत 12 प्रतिशत बढ़कर 85 लाख टन हो गई। पेट्रोल की खपत 3.5 प्रतिशत और बिटुमेन की खपत 16.5 प्रतिशत बढ़ी।

अक्टूबर में पेट्रोलियम उत्पादों की कुल खपत 2.7 प्रतिशत बढ़कर 2.05 करोड़ टन रही। हालांकि, अप्रैल-अक्टूबर के दौरान यह 3.2 प्रतिशत घटकर 13.42 करोड़ टन रह गई।

पेट्रोलियम उत्पादों का आयात अक्टूबर में 41.2 प्रतिशत और चालू वित्त वर्ष में अब तक 49.3 प्रतिशत घटा। पीपीएसी ने वित्त वर्ष के दौरान आई इस गिरावट की मुख्य वजह एलपीजी, पेट्रोलियम कोक और ईंधन तेल के कम आयात को बताया है।

2.41 करोड़ टन तेल का प्रसंस्करण

भारत ने अक्टूबर में 2.41 करोड़ टन कच्चे तेल का प्रसंस्करण किया, जो 7.1 प्रतिशत अधिक था। यह करीब 57 लाख बैरल प्रतिदिन के बराबर है। इसमें से 2.2 करोड़ टन आयातित कच्चा तेल था और घरेलू उत्पादन 21 लाख टन रहा।

अक्टूबर में कच्चे तेल की खपत का 88.7 प्रतिशत आयात से पूरा हुआ। घरेलू कच्चे तेल और कंडेनसेट का उत्पादन 23 लाख टन रहा। अक्टूबर में प्राकृतिक गैस के लिए आयात पर निर्भरता 52.8 प्रतिशत थी। पीपीएसी के आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में पेट्रोल में एथनाल मिश्रण 20 प्रतिशत रहा।

यह भी पढ़ें- अमेरिका में राहुल गांधी ने भारतीय अर्थव्यवस्था को बताया 'आर्थिक आपदा', बीजेपी ने किया पलटवार

यह भी पढ़ें- 'विकसित यूपी 2047' को मिली PM मोदी की हरी झंडी, 6 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का रोडमैप तैयार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।