Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    इन्‍हें मिल चुका है भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न'

    By Babita kashyapEdited By:
    Updated: Wed, 24 Dec 2014 12:25 PM (IST)

    भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है 'भारत रत्न'। यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा के लिए दिया जाता है। इन सेवाओं में कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल शामिल है। इस सम्मान की स्थापना 2 जनवरी 1954 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई थी।

    भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है 'भारत रत्न'। यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा के लिए दिया जाता है। इन सेवाओं में कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल शामिल है। इस सम्मान की स्थापना 2 जनवरी 1954 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई थी। अन्य अलंकरणों के समान इस सम्मान को भी नाम के साथ पदवी के रूप में प्रयुक्त नहीं किया जा सकता। प्रारम्भ में इस सम्मान को मरणोपरांत देने का प्रावधान नहीं था, यह प्रावधान 1955 में बाद में जोड़ा गया। तत्पश्चात 12 व्यक्तियों को यह सम्मान मरणोपरांत प्रदान किया गया। सुभाष चन्द्र बोस को घोषित सम्मान वापस लिए जाने के उपरान्त मरणोपरान्त सम्मान पाने वालों की संख्या 11 मानी जा सकती है। एक वर्ष में अधिकतम तीन व्यक्तियों को ही भारत रत्न दिया जा सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पदक

    मूल रूप में इस सम्मान के पदक का डिजाइन 35 मिमि गोलाकार स्वर्ण मैडल था। जिसमें सामने सूर्य बना था, ऊपर हिन्दी में भारत रत्न लिखा था और नीचे पुष्प हार था। और पीछे की तरफ राष्ट्रीय चिह्न था। फिर इस पदक के डिजाइन को बदल कर तांबे के बने पीपल के पत्ते पर प्लेटिनम का चमकता सूर्य बना दिया गया। जिसके नीचे चांदी में लिखा रहता है 'भारत रत्न' और यह सफेद फीते के साथ गले में पहना जाता है।

    अब तक 43 व्यक्तियों को इस रत्न से सम्मानित किया जा चुका है।

    सम्मानित व्यक्तित्व

    1. डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन - 1954

    2. चक्रवर्ती राजगोपालाचारी- 1954

    3. डॉक्टर चन्द्रशेखर वेंकटरमण- 1954

    4. डॉक्टर भगवान दास- 1955

    5. सर डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेक्ष्वरय्या- 1955

    6. पं. जवाहर लाल नेहरु- 1955

    7. गोविंद वल्लभ पंत- 1957

    8. डॉ. धोंडो केशव कर्वे - 1958

    9. डॉ. बिधन चंद्र रॉय- 1961

    10. पुरुषोत्तम दास टंडन- 1961

    11. डॉ. राजेंद्र प्रसाद- 1962

    12. डॉ. जाकिर हुसैन- 1963

    13. डॉ. पांडुरंग वामन काणे- 1963

    14. लाल बहादुर शास्त्री- 1966

    15. इंदिरा गांधी- 1971

    16. वराहगिरी वेंकट गिरी- 1975

    17. के.कामराज - 1967

    18. मदर टेरेसा- 1980

    19. आचार्य विनोबा भावे- 1983

    20. खान अब्दुल गफ्फार खान - 1987

    21. एम जी आर- 1988

    22. डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर- 1990

    23. नेल्सन मंडेला- 1990

    24. राजीव गांधी- 1991

    25. सरदार वल्लभ भाई पटेल- 1991

    26. मोरारजी देसाई - 1991

    27. मौलाना अबुल कलाम आजाद- 1992

    28. जेआरडी टाटा- 1992

    29. सत्यजीत रे- 1992

    30. अब्दुल कलाम- 1997

    31. गुलजारी लाल नंदा- 1997

    32. अरुणा आसफ अली- 1997

    33. एम एस सुब्बुलक्ष्मी- 1998

    34. सी सुब्रामनीयम- 1998

    35. जयप्रकाश नारायण- 1998

    36. पं. रवि शंकर- 1999

    37. अमृत्य सेन- 1999

    38. गोपीनाथ बोरदोलोई- 1999

    39. लता मंगेशकर- 2001

    40. उस्ताद बिस्मिल्लाह खां- 2001

    41. पं.भीमसेन जोशी- 2008

    42. सी.एन.आर.राव- 2013

    43. सचिन तेंदुलकर- 2013

    2014 के सम्मानित व्यक्तित्व होंगे

    अटल बिहारी वाजपेयी

    मदन मोहन मालवीय