यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अमेरिका में भारतीय महिला पर कर रही थी ये काम, आखिर क्या है 'शॉपलिफ्टिंग' जो बनी सलाखों के पीछे जाने की वजह
अमेरिका के एक टारगेट स्टोर में एक भारतीय महिला को चोरी के आरोप में पकड़ा गया। सीसीटीवी फुटेज में उसे ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के एक टारगेट स्टोर में इस साल जनवरी में एक भारतीय महिला को चोरी के आरोप में पकड़ा गया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में दिख रहा है कि महिला रो रही है, सांस लेने में तकलीफ हो रही है और पुलिस उससे सवाल-जवाब कर रही है। पुलिस ने साफ कहा, "अभी तुम आजाद नहीं हो, तुम्हें जाने की इजाजत नहीं।"
महिला की हालत देखकर पुलिस ने उसे शांत करने की कोशिश की। एक अफसर ने कहा, "जरा गहरी सांस लो, वरना बात कैसे होगी?"
महिला ने बताया कि वह अच्छी अंग्रेजी नहीं बोल पाती और उसकी मुख्य भाषा गुजराती है। उसने यह भी कहा कि उसे दुभाषिए की जरूरत नहीं। परेशान महिला से पुलिस ने उसकी सेहत के बारे में भी पूछा, क्योंकि वह बेतहाशा हांफ रही थी।
सीसीटीवी ने खोली पोल
पूछताछ के दौरान टारगेट स्टोर के कर्मचारियों ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज दिखाई। इसमें साफ देखा गया कि महिला ने सामान से भरी ट्रॉली ली और बिना बिल चुकाए स्टोर से बाहर निकल गई। एक अफसर ने टिप्पणी की, "तो बस सामान ट्रॉली में डाला और चल दी?" स्टोर के कर्मचारी ने जवाब दिया, "हां, सीधे बाहर चली गई।"
महिला ने कबूल किया कि वह चुराया हुआ सामान बेचने की योजना बना रही थी। उसने बताया कि उसके पास वॉशिंगटन का ड्राइविंग लाइसेंस है। स्टोर कर्मचारियों ने कहा कि वह नियमित ग्राहक थी, लेकिन पहली बार चोरी करते पकड़ी गई। पुलिस ने उसे बताया कि इस मामले में उसे कोर्ट में पेश होना पड़ेगा।
पहले भी हुए हैं ऐसे मामले
यह कोई पहला मामला नहीं है। जुलाई में एक दूसरी भारतीय महिला पर इलिनॉय के टारगेट स्टोर से करीब 1.1 लाख रुपये का सामान चुराने का आरोप लगा था। उसने स्टोर में सात घंटे से ज़्यादा वक़्त बिताया और फिर बिना पैसे दिए सामान लेकर निकलने की कोशिश की।
पुलिस के बॉडीकैम फुटेज में वह माफी मांगती दिखी, कहती रही, "मैं इस देश से नहीं हूं, मुझे माफ करें।"
पुलिस ने जवाब दिया, "क्या भारत में चोरी करने की इजाजत है? नहीं न!" बिल की जांच के बाद उसे हथकड़ी लगाकर थाने ले जाया गया।
यह भी पढ़ें: आर्थर रोड जेल, बैरक नंबर... मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण की तैयारी तेज! भारत ने बेल्जियम से शेयर की सारी डिटेल्स
