Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चीनी सैनिकों पर भारी पड़े भारतीय जवान, 'Tug of War' में पस्त हुआ ड्रैगन; देखें Video

    By Agency Edited By: Nidhi Avinash
    Updated: Wed, 29 May 2024 09:43 AM (IST)

    भारतीय सेना के जवानों ने टग ऑफ वॉर में चीनी सैनिकों को धूल चटा दी। इसका एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।सयुंक्त राष्ट्र शांति रक्षा मिशन के तहत अफ्रीका के सूडान में तैनात भारतीय सेना के जवानों ने चीनी सेनाओं के साथ टग ऑफ वॉर प्रतियोगिता खेली। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों सेनाओं के बीच काफी रोमांचक मुकाबला था।

    Hero Image
    चीनी सैनिकों पर भारी पड़े भारतीय जवान (Image: ANI)

    एएनआई, नई दिल्ली। विदेशी धरती पर भारतीय सैनिकों ने चीन के सेनाओं को धूल चटा दी है। दरअसल, एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अफ्रीका के सूडान में भारतीय और चीनी सैनिकों को टग ऑफ वॉर खेलते देखा गया। इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय सैनिकों की जीत हुई। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के तहत भारतीय सेना सूडान में तैनात है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वीडियो में देखें जबरदस्त मुकाबला

    न्यूज़ एजेंसी ANI ने खेल का मजेदार वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा मिशन के तहत सूडान, अफ्रीका में तैनाती के दौरान उनके और चीनी सैनिकों के बीच हुए रस्साकशी में भारतीय सैनिकों ने जीत हासिल की।' ANI के मुताबिक, भारतीय सेना के अधिकारियों ने इस वीडियो की पुष्टि की है। वीडियो में चीन से जीतने के बाद भारतीय सैनिकों को जश्न मनाते हुए भी देखा जा सकता है। 

    सोशल मीडिया यूजर्स ने दिया रिएक्शन

    भारतीय सैनिकों ने अपनी ताकत और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए चीनी सेना पर बड़ी जीत हासिल की। ​​यह एक दोस्ताना लेकिन जोशपूर्ण मुकाबला था। इस वीडियो पर यूजर्स अपनी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। तन्मय देसाई लिखते है कि 'रस्साकशी एक झांकी है अक्साई चिन अभी बाकी है।' वहीं, शुभम द्विवेदी ने लिखा 'जय भारत।'

    यह भी पढे़ं: 'सुप्रीम कोर्ट की इमारत को 'ध्वस्त' न करें...' SC भवन के विध्वंस के खिलाफ याचिका दायर; केंद्र सरकार से की ये मांग

    यह भी पढ़ें: राजस्थान-हरियाणा में तापमान ने मारी हाफ सेंचुरी, दिल्लीवालों के लिए मौसम विभाग ने दी अच्छी खबर; पढ़ें अन्य राज्यों के मौसम का हाल