Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चीन, पाक सीमाओं तक जल्दी से पहुंचेंगे भारतीय सैनिक, राजनाथ सिंह ने कहा- सीमावर्ती इलाके में बनाई गई नई सड़कें और पुल

    By Amit SinghEdited By:
    Updated: Tue, 28 Dec 2021 07:34 PM (IST)

    चीन और पाकिस्तान से लगती सीमाओं तक भारतीय सैनिकों की जल्दी से पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने 24 पुलों और तीन सड़कों का निर्माण किया है। इन पुलों और सड़कों का निर्माण चार राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में किया गया है।

    Hero Image
    राजनाथ सिंह ने कहा- सीमावर्ती इलाके में बनाई गई नई सड़कें और पुल

    नई दिल्ली, आइएएनएस: चीन और पाकिस्तान से लगती सीमाओं तक भारतीय सैनिकों की जल्दी से पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने 24 पुलों और तीन सड़कों का निर्माण किया है। इन पुलों और सड़कों का निर्माण चार राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में किया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को दिल्ली से इन बुनियादी ढांचों का वर्चुअल तरीके से उद्घाटन किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रक्षा मंत्री ने किया उद्घाटन

    प्रेट्र के अनुसार, इन परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि सीमा से लगते इलाकों में बुनियादी ढांचों के विकास को उन्होंने प्राथमिकता पर रखा। इसका मकसद किसी सुरक्षा चुनौती की स्थिति में भारत की तैयारियों को मजबूत करना है। पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ गतिरोध की ओर इशारा करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, हाल ही में उत्तरी सेक्टर में हमने जिस परिस्थिति का सामना किया, यदि उचित बुनियादी ढांचा नहीं होता तो हमने जिस तरह उसका जवाब दिया, उस तरह से नहीं दे पाते।

    देश में अनिश्चितता भरा माहौल

    रक्षा मंत्री ने कहा कि आज के अनिश्चितता भरे माहौल में किसी तरह के संघर्ष की आशंका को खारिज नहीं किया जा सकता है। इन परियोजनाओं में देश का पहला स्वदेशी किस्म का डबल लेन माड्यूलर ब्रिज भी शामिल है। यह 11,000 फीट की ऊंचाई पर फ्लैग हिल-डोकला रोड पर स्थित है। 33 किलोमीटर लंबी फ्लैग हिल-डोकला रोड के रास्ते भारतीय सैनिक कम समय में डोकला और निकटवर्ती डोकलाम तक पहुंच सकेंगे। रक्षा मंत्री ने कहा कि उमलिंग-ला पास पर सड़क से सैन्य बलों की तेजी से आवाजाही हो सकेगी। इसके अलावा इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र का सामाजिक-आर्थिक विकास भी सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में निर्मित सड़कों से न सिर्फ सामरिक जरूरतों की पूर्ति होगी, बल्कि देश के विकास में इस क्षेत्र की बराबर की भागीदारी भी सुनिश्चित होगी।

    इन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में बनाए गए हैं पुल

    जम्मू और कश्मीर- 9

    लद्दाख- 5

    हिमाचल प्रदेश- 5

    उत्तराखंड- 3

    सिक्किम- 1

    अरुणाचल प्रदेश- 1

    लद्दाख- 2

    बंगाल- 1