Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जापान दौरे पर भारतीय नौसेना प्रमुख, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और जापान के संयुक्त मालाबार अभ्यास में लेंगे भाग

    By AgencyEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Sat, 05 Nov 2022 01:21 PM (IST)

    नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार पांच दिनों के जापान दौरे पर हैं। इस दौरान वे जापानी अंतरराष्ट्रीय फ्लीट रीव्यू में भाग लेंगे। इसमें बहुपक्षीय नौसैनिक मालाबार अभ्यास का उद्घाटन होगा जिसकी मेजबानी जापान समुद्री आत्मरक्षा बल की 30वीं वर्षगांठ के अवसर पर की जा रही है।

    Hero Image
    नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार आज जापान दौरे पर।

    नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार आज से पांच दिनों के जापान दौरे पर हैं। नौसेना प्रमुख आज से 9 नवंबर तक इस दौरे पर रहेंगे, इस दौरान वे जापानी अंतरराष्ट्रीय फ्लीट रीव्यू (आईएफआर) में भाग लेंगे। यहां बहुपक्षीय नौसैनिक मालाबार अभ्यास का उद्घाटन होगा जिसकी मेजबानी जापान समुद्री आत्मरक्षा बल (जेएमएसडीएफ) की 30वीं वर्षगांठ के अवसर पर की जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय नौसेना के दो युद्धपोत भी करेंगे अभ्यास

    एडमिरल आर हरि कुमार आईएफआर, डब्ल्यूपीएनएस और मालाबार में भाग लेने वाले करीब 30 देशों के अपने समकक्षों और प्रतिनिधिमंडल के अन्य प्रमुखों के साथ भी बातचीत करेंगे। भारतीय नौसेना के दो युद्धपोत शिवालिक और कामोर्टा भी आईएफआर और अभ्यास मालाबार-2022 में भाग लेने के लिए 2 नवंबर को जापान के योकोसुका पहुंच चुके हैं। इन बहुराष्ट्रीय आयोजनों में भारतीय नौसेना के इन स्वदेशी निर्मित जहाजों की उपस्थिति एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय सभा के दौरान भारतीय शिपयार्ड की जहाज निर्माण क्षमताओं को प्रदर्शित करने का एक अवसर होगा।

    द्विपक्षीय रक्षा संबंधों में होगा सुधार

    नौसेना प्रमुख की जापान यात्रा जापान के साथ उच्च स्तरीय द्विपक्षीय रक्षा संबंधों के साथ-साथ बहुपक्षीय गतिविधियों में भारत के सक्रिय समर्थन और भागीदारी का प्रतीक है। इस अभ्यास के दौरान जापान के पीएम फुमियो किशिदा आईएफआर की समीक्षा करेंगे जिसमें कई देशों के 40 जहाज और पनडुब्बियां शामिल होंगी।