Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत और अमेरिका हिंद महासागर क्षेत्र में आज से शुरू करेंगे दो दिवसीय नौसैन्य अभ्यास

    By Neel RajputEdited By:
    Updated: Wed, 23 Jun 2021 10:00 AM (IST)

    भारतीय वायुसेना ने कहा कि वह अभी हिंद महासागर क्षेत्र में तैनात अमेरिकी सीएसजी के साथ अभ्यास के दौरान वहीं की नौसेना के साथ संचालन संबंधी कार्य में भी हिस्सा लेगी। यह दो दिवसीय अभ्यास है जो आज से शुरू हो रहा है।

    Hero Image
    23 और 24 जून को दो दिन चलेगा नौसैन्य अभ्यास

    नई दिल्ली, एएनआइ। भारतीय नौसेना बुधवार से हिंद महासागर क्षेत्र में अमेरिकी नौसेना कैरियर स्ट्राइक ग्रुप, रोनाल्डो रीगन के साथ नौसैनिक अभ्यास में भाग लेगी। यह दो दिवसीय अभ्यास आज और कल दो दिन चलेगा। यह दोनों नौसेनाओं के बीच बढ़ते परिचालन सहयोग को दर्शाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय वायुसेना ने कहा कि वह अभी हिंद महासागर क्षेत्र में तैनात अमेरिकी सीएसजी के साथ अभ्यास के दौरान वहीं की नौसेना के साथ संचालन संबंधी कार्य में भी हिस्सा लेगी। अधिकारियों ने जानकारी दी कि इंडियन नेवी के पोत कोच्चि और तेग के साथ-साथ P8I समुद्री निगरानी विमान का बेड़ा और मिग 29 जेट इस अभ्यास में शामिल होंगे।