Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऑस्ट्रेलिया में मानव तस्करी में पकड़े गए भारतीय पत्रकार पर आरोप तय

    By Jagran News NetworkEdited By:
    Updated: Fri, 11 May 2018 08:27 PM (IST)

    न्यूनतम पांच साल और अधिकतम 20 साल तक की सजा हो सकती है। उस पर फर्जी दस्तावेज तैयार करने के भी आरोप लगाए गए हैं।

    ऑस्ट्रेलिया में मानव तस्करी में पकड़े गए भारतीय पत्रकार पर आरोप तय

    मेलबर्न, प्रेट्र। ऑस्ट्रेलिया में मानव तस्करी में पकड़े गए एक भारतीय पत्रकार पर आरोप तय कर दिए गए हैं। उस पर आरोप है कि उसने आठ फर्जी भारतीय पत्रकारों को हाल में गोल्डकोस्ट शहर में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स कवर करने के लिए ब्रिसबेन पहुंचने में मदद की थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऑस्ट्रेलियन बॉर्डर फोर्स (एबीएफ) ने बीते मार्चे में ब्रिसबेन एयरपोर्ट से हरियाणा के रहने वाले राकेश कुमार शर्मा (46) और उसके आठ साथियों को हिरासत में लिया था। शर्मा के साथियों के पत्रकार होने की मान्यता सही नहीं पाई गई थी। ब्रिसबेन कोर्ट में शुक्रवार को पेश किए जाने पर शर्मा ने खुद को एक अखबार का पत्रकार बताया। अभियोजकों ने दावा किया कि उसकी मान्यता सही है लेकिन उसने आठ फर्जी पत्रकारों को ऑस्ट्रेलिया आने में मदद की। 

    उस पर मानव तस्करी का आरोप लगाया गया है। इसमें दोषी पाए जाने पर उसे न्यूनतम पांच साल और अधिकतम 20 साल तक की सजा हो सकती है। उस पर फर्जी दस्तावेज तैयार करने के भी आरोप लगाए गए हैं। मामले की अगली सुनवाई 22 जून को होगी। तब तक शर्मा को हिरासत में रहना होगा।

    comedy show banner
    comedy show banner