Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Indian Independence Day 2022: Google ने Doodle बनाकर कुछ इस अंदाज में मनाया स्वतंत्रता दिवस, भारत की संस्कृति को पतंगों के रंग में दर्शाया

    Indian Independence Day 2022 भारत की आजादी के 75 साल पूरे हो गए हैं। पूरा देश आजादी के रंग में रंगा हुआ है। ऐसे में GOOGLE भी कहां पीछे रहने वाला है। GOOGLE ने डूडल बनाकर भारत की आजादी के जश्न को मनाया।

    By Mohd FaisalEdited By: Updated: Mon, 15 Aug 2022 08:24 AM (IST)
    Hero Image
    Indian Independence Day 2022: Google ने Doodle बनाकर मनाया स्वतंत्रता दिवस (फोटो एएनआइ)

    नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। Indian Independence Day 2022- देश आज अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर GOOGLE ने भी भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न कुछ अनोखे अंदाज में मनाया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गूगल ने डूडल (Doodle) बनाया है। इस डूडल को केरल की कलाकार नीति ने बनाया है। इस डूडल में भारत को 15 अगस्त को अपनी स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए दिखाया गया है। जिसमें पतंगों के जरिए देश की आजादी को महान ऊंचाइयों को प्रतीक के तौर पर दर्शाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पतंगों के जरिए भारत की संस्कृति को दर्शाया

    दरअसल, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बनाए गए GOOGLE के डूडल में पतंगों के आसपास की संस्कृति को दर्शाया गया है। जिसमें एक महिला पतंग बनाते हुए दिख रही है। जबकि इस डूडल में बच्चों को पतंग उड़ाते हुए दिखाया गया है, जिस पर 75 लिखा हुआ है। इसके अलावा पतंगों को आसमान की ऊचाईंयों में उड़ते हुए दर्शाया गया है। जो यह साफ दिखाता है कि भारत अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे कर चुका है। GOOGLE द्वारा जारी किए गए इस GIF एनीमेशन डूडल को जीवंत बना रहा है।

    Doodle के बारे में क्या बोलीं कलाकार नीति

    डूडल के बारे में अपने विचार साझा करते हुए कलाकार नीति ने कहा कि हमारी सबसे प्यारी यादों में से एक पतंग उड़ाने की सदियों पुरानी परंपरा भारतीय स्वतंत्रता दिवस उत्सव का अभिन्न अंग रही है। स्वतंत्रता सेनानियों ने उपनिवेश विरोधी नारे लिखने के लिए पतंगों का इस्तेमाल किया और विरोध के निशान के रूप में उन्हें आसमान में उड़ाया। नीति ने कहा कि मैंने पतंगों को हमारे राष्ट्रीय रंगों, प्रेम के संदेश और भारतीय स्वतंत्रता के 75 वर्षों के उपलक्ष्य में चित्रित किया है।

    आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा देश

    बता दें कि स्वतंत्रता के लिए लंबे संघर्ष के परिणामस्वरूप दुनिया में सबसे बड़े लोकतंत्र का जन्म हुआ। महात्मा गांधी जैसे वीर स्वतंत्रता सेनानियों ने सविनय अवज्ञा और अहिंसक विरोध के माध्यम से देश के स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व किया। भारत सरकार ने इस साल 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' के बैनर तले 'राष्ट्र पहले, हमेशा पहले' विषय के साथ कई कार्यक्रम आयोजित किए हैं। सरकार ने इस अवसर को मनाने के लिए 200 मिलियन तिरंगे फहराने की भी योजना बनाई है।