Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एशिया के टॉप-20 अमीरों की लिस्ट में भारतीयों का जलवा, नंबर वन पर किसका नाम?

    Updated: Sat, 15 Feb 2025 04:35 PM (IST)

    ब्लूमबर्ग की तरफ से जारी एशिया के टॉप 20 अमीर परिवारों की लिस्ट में 6 भारतीय शामिल हैं। इसमें अंबानी परिवार 90.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ शीर्ष पर है इसके बाद थाईलैंड का चेरावनॉन्ट परिवार 42.6 अरब डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर है। लिस्ट में शामिल अन्य भारतीय परिवारों में मिस्त्री जिंदल बिरला बजाज और हिंदुजा शामिल हैं।

    Hero Image
    एशिया के टॉप 20 अमीर परिवारों में 6 भारत के हैं (फोटो: जागरण)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अगर पूछा जाए कि भारत का सबसे अमीर आदमी कौन है, तो शायद तपाक से आप इसका जवाब दे दें। लेकिन क्या आपको पता है कि एशिया का सबसे अमीर आदमी भी एक भारतीय ही है। ये जानकारी ब्लूमबर्ग की एक ताजा रिपोर्ट से सामने आई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल ब्लूमबर्ग ने एशिया के टॉप 20 अमीर परिवारों की एक लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में भारतीयों का ही दबदबा है। एशिया के टॉप 20 अमीर परिवारों में 6 भारत के हैं। लिस्ट में नंबर 1 पर अंबानी परिवार है। इनकी नेटवर्थ करीब 90.5 बिलियन डॉलर है।

    टॉप 5 में ये लोग शामिल

    अंबानी परिवार में बिजनेस की शुरुआत धीरूभाई अंबानी ने की थी। ब्लूमबर्ग की तरफ से जारी लिस्ट में अंबानी परिवार ने टॉप किया है। इनका फ्लैगशिप फर्म रिलायंस इंडस्ट्रीज है, जिसे मुकेश अंबानी संभालते हैं। दूसरे नंबर पर थाईलैंड का चेरावनॉन्ट परिवार है, जिनकी संपत्ति 42.6 बिलियन डॉलर है।

    तीसरे नंबर पर इंडोनेशिया का हार्टोनो परिवार है, जिसकी संपत्ति 42.2 बिलियन डॉलर है। चौथे नंबर पर भी एक भारतीय परिवार है। ब्लूमबर्ग की लिस्ट में चौथे नंबर पर मिस्त्री परिवार है। उनकी कुल संपत्ति 37.5 बिलियन डॉलर है। पांचवें नंबर पर हांगकांग का क्वोक हैं, जिनकी संपत्ति 35.6 बिलियन डॉलर है।

    सूची में कितने भारतीय?

    • ब्लूमबर्ग की तरफ से जारी एशिया के टॉप 20 अमीरों की लिस्ट में 6 भारतीय हैं। अंबानी और मिस्त्री परिवा के अलावा सातवें नंबर पर जिंदल परिवार है, जिनकी कुल संपत्ति 28.1 बिलियन डॉलर है। 9वें नंबर पर बिरला परिवार है, जिनकी कुल संपत्ति 23 बिलियन डॉलर है।
    • 10वें नंबर पर बजाज परिवार है, जिनकी नेटवर्थ 23.4 बिलियन डॉलर है। 19वें नंबर पर हिंदुजा परिवार है, जिनकी संपत्ति 14 बिलियन डॉलर है। बता दें कि जिंदल परिवार ओपी जिंदल ग्रुप संभालता है, जबकि बिरला परिवार के पास आदित्य बिरला ग्रुप की कमान है।
    • बजाज परिवार के पास बजाज ग्रुप और और हिंदुजा परिवार हिंदुजा ग्रुप की जिम्मेदारी संभालता है। हालांकि इस रिपोर्ट पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं, क्योंकि इसमें अदाणी ग्रुप और अलीबाबा के जैक मा का नाम शामिल नहीं है।

    यह भी पढ़ें: गौतम अदाणी फिर बने देश के सबसे अमीर व्‍यक्ति, मुकेश अंबानी को पछाड़ा; देखें पूरी लिस्‍ट