Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहली बार सामने आए हिममानव 'येति' के होने के सबूत, भारतीय सेना ने शेयर की तस्वीरें

    By Manish PandeyEdited By:
    Updated: Tue, 30 Apr 2019 06:23 PM (IST)

    पहली बार भारतीय सेना ने हिममानव येती की मौजूदगी को लेकर सबूत पेश किया है। सेना ने येती के पैरों के निशान वाली तीन तस्वीरें शेयर की हैं।

    पहली बार सामने आए हिममानव 'येति' के होने के सबूत, भारतीय सेना ने शेयर की तस्वीरें

    नई दिल्ली, एएनआइ। लंबे समय से हिममानव की मौजूदगी को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जाते रहे हैं। कई बार लोगों द्वारा दुनियाभर में हिममानव 'येती' को देखे जाने की घटनाएं सामने आती रही हैं। ये मान्यता सदियों से चली आ रही है कि हिममानव हिमालय में बनी गुफाओं में आज भी रहते हैं। हालांकि, अभी तक इसकी मौजूदगी को लेकर कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया था। पहली बार भारतीय सेना ने हिममानव 'येती' की मौजूदगी को लेकर बड़ा दावा किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    येति की मौजूदगी का अनुमान लगा रही भारतीय सेना ने माउंट मकालू से कुछ और तस्वीरें साझा की हैं। इसमें रहस्यमय पैरों के निशान देखे गए थे। बता दें कि ऐसा दावा किया गया था कि ये निशान येती के हो सकते हैं।

    भारतीय सेना ने पहली बार हिममानव की मौजूदगी को लेकर सबूत पेश किया है। दरअसल, सेना को हिमालय में हिममानव 'येति' के पैरों निशान मिले हैं, जिसे उन्होंने ट्विटर पर शेयर किया है। तस्वीरों में बर्फ पर पैरों के बड़े-बड़े निशान दिखाई दे रहे हैं। माना जा रहा है कि ये निशान हिममानव 'येती' के पैरों के ही हैं। भारतीय सेना ने कुल तीन तस्वीरें शेयर की हैं।

    यह भी पढ़ें : काल्पनिक कहे जाने वाला महामानव 'येती' फिर चर्चा में, जानिए किस्से-कहानियां और वैज्ञानिक सच

    सेना ने ट्वीट में कहा, 'पहली बार भारतीय सेना पर्वतारोहण अभियान दल ने 09 अप्रैल, 2019 को मकालू बेस कैंप के करीब 32x15 इंच वाले 'येति' के रहस्यमयी पैरों के निशान देखे हैं। इस मायावी हिममानव को इससे पहले केवल मकालू-बरुन नेशनल पार्क में भी देखा गया।

    बता दें कि हिम मानव येति हिमालय में रहने वाला सबसे रहस्यमयी प्राणी है। येति को ज्यादतार नेपाल और तिब्बत के हिमालय क्षेत्र में देखे जाने की घटना सामने आती रही है। हालांकि, इन दावों को लेकर वैज्ञानिक एकमत नहीं हैं।