Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानिए- भारतीय इतिहास में क्‍यों खास है 24 जनवरी का दिन, जानकर आपको भी होगा गर्व

    By Kamal VermaEdited By:
    Updated: Sun, 24 Jan 2021 11:19 AM (IST)

    यूं तो जनवरी का पूरा माह ही भारतीय इतिहास में काफी खास रहा है लेकिन इसमें भी 24 जनवरी का महत्‍व काफी खास है। इसी दिन भारत ने अपने राष्‍ट्रगान के तौर पर गुरुदेव की लिखी रचना जन गण मन को स्‍वीकार किया था।

    Hero Image
    भारतीय इतिहास में बेहद खास है 24 जनवरी का दिन

    नई दिल्‍ली (ऑनलाइन डेस्‍क)। 26 जनवरी को पूरा देश गणतंत्र दिवस की खुशी में झूम रहा होगा। इसी दिन ही भारत ने अपने लिखित संविधान को अपनाकर इसको लागू किया था और भारत को एक गणतांत्रिक देश का दर्जा मिला था। लेकिन इससे दो दिन पहले मतलब 24 जनवरी को क्‍या हुआ था? क्‍या आप इसका जवाब जानते हैं? यदि हां तो अच्‍छी बात है लेकिन यदि नहीं तो इसका जवाब हम आज आपको यहां पर देंगे। दरअसल 24 जनवरी 1950 को ही 284 सदस्‍यों ने इसको अपनाने और लागू करने के समर्थन में अपने हस्‍ताक्षर किए थे। इसके अलावा आज के दिन ही संविधान सभा ने उॉक्‍टर राजेंद्र प्रसाद के तौर पर देश के पहले राष्‍ट्रपति का चुनाव किया था। इस लिहाज से आज का दिन काफी खास है। इतना ही नहीं आज ही के दिन संविधान सभा ने 1950 में भारत के राष्‍ट्रगान को अपनाने की मंजूरी दी थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू होने के साथ ही संविधान सभा को भंग कर दिया गया था। 1952 में आज चुनाव कर वाए जाने के बाद पहली बार देश की संसद का गठन किया गया था। हालांकि इस दौरान भी संविधान सभा भंग होने के बावजूद अस्‍थायी तौर पर काम कर रही थी। 1952 और फिर 1957 में डॉक्‍टर राजेंद्र प्रसाद को दोबारा राष्‍ट्रपति के तौर पर चुना गया था।

    देश के इस राष्‍ट्रगान को गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगौर ने लिखा था। वे देश और दुनिया के पहले व्‍यक्ति हैं जिनके द्वारा रचित दो रचनाओं को दो अलग-अलग देशों ने अपने राष्‍ट्रगान के रूप में स्‍वीकार किया। इनमें से एक भारत है तो दूसरा बांग्‍लादेश है। भारत द्वारा राष्‍ट्रगान के रूप में स्‍वीकार किया गया 'जन गण मन, अधिनायक जय हे' को मूल रूप से गुरुदेव ने बांग्‍ला भाषा में लिखा था। इसके बाद आबिद अली ने इसका हिंदी में अनुवाद किया।

    इसके अलावा एक और दिन के लिए भी 24 जनवरी का दिन बेहद खास है। दरअसल इसी दिन को नेशनल गर्ल चाइल्‍ड डे के रूप में मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 2008 में हुई थी। इसको मनाने के पीछे सरकार का मकसद लड़कियों के जन्‍म को लेकर लोगों की मानसिकता को बदलना था। आपको बता दें कि मौजूदा समय में भी भारत में कई जगहों पर लड़कियों जन्‍म के बाद मार देने के घृणित कृत्‍य सामने आते रहते हैं। इसी सोच से उबारने के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय इस दिन को मनाने का फैसला लिया था।

    आपको यहां पर ये भी बता दें कि जनवरी का पूरा माह भारतीय इतिहास में काफी खास रहा है। जैसे 12 जनवरी को स्‍वामी विवेकानंद के जन्‍मदिन को नेशनल यूथ डे के तौर पर मनाया जाता है। वहीं 15 जनवरी को आर्मी डे होता है। 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्‍मदिन होता है।