Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लंदन में खालिस्तानी तत्वों ने नीचे उतारा तिरंगा, भारत ने दिल्ली में ब्रिटिश राजनयिक को किया तलब

    By AgencyEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Mon, 20 Mar 2023 12:19 AM (IST)

    आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विदेश मंत्रालय ने भारतीय दूतावास में कथित घटना को लेकर राजनयिक को कड़ा संदेश दिया। पता चला है कि ब्रिटेन उच्चायोग के उप प्रमुख को विदेश मंत्रालय ने तलब किया क्योंकि उच्चायुक्त एलेक्स एलिस दिल्ली से बाहर हैं।

    Hero Image
    लंदन में खालिस्तानी तत्वों ने नीचे उतारा तिरंगा, भारत ने दिल्ली में ब्रिटिश राजनयिक को किया तलब

    नई दिल्ली, एजेंसी। लंदन में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ खालिस्तानी तत्वों द्वारा भारतीय उच्चायोग में भारतीय झंडा नीचे उतारने की खबरों को लेकर भारत ने रविवार की रात दिल्ली में सबसे वरिष्ठ ब्रिटिश राजनयिक को तलब किया।

    विदेश मंत्रालय ने राजनयिक को दिया कड़ा संदेश

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक, विदेश मंत्रालय ने भारतीय दूतावास में कथित घटना को लेकर राजनयिक को कड़ा संदेश दिया। ब्रिटेन उच्चायोग के उप प्रमुख को विदेश मंत्रालय ने तलब किया, क्योंकि उच्चायुक्त एलेक्स एलिस दिल्ली से बाहर हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसी बीच विदेश मंत्रालय का आधिकारिक बयान भी सामने आ गया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि लंदन में भारतीय उच्चायोग के खिलाफ अलगाववादी और चरमपंथी तत्वों द्वारा भारतीय झंडा उतारने की घटना के संबंध में भारत के कड़े विरोध को व्यक्त करने के लिए आज देर शाम ब्रिटिश राजनयिक को तलब किया गया।

    विदेश मंत्रालय ने कहा कि ब्रिटिश सुरक्षा की पूर्ण अनुपस्थिति के लिए एक स्पष्टीकरण की मांग की गई जिसने इन तत्वों को उच्चायोग परिसर में प्रवेश करने की अनुमति दी थी। ब्रिटेन में भारतीय राजनयिक परिसरों और कर्मियों की सुरक्षा के प्रति ब्रिटिश सरकार की उदासीनता को भारत अस्वीकार्य मानता है।

    एलेक्स एलिस ने की घृणित कृत्यों की निंदा

    एलेक्स एलिस ने ट्वीट किया कि मैं लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग परिसर और वहां के लोगों के खिलाफ आज के घृणित कृत्यों की निंदा करता हूं। यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है।