'अंतरिक्ष उद्यमों में निवेश करें रूसी कंपनियां', भारत ने विशाल बाजार का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया
भारत ने रूसी कंपनियों को देश के अंतरिक्ष उद्यमों में निवेश करने और इसके विशाल बाजार का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया है। भारतीय राजदूत विनय कुमार ने मंगलवार को दूसरे राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा भारत सरकार ने अंतरिक्ष उद्योग में अनुकूल माहौल बनाने के लिए आकर्षक योजनाओं की पेशकश की है।
पीटीआई, मॉस्को। भारत ने रूसी कंपनियों को देश के अंतरिक्ष उद्यमों में निवेश करने और इसके विशाल बाजार का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया है।
भारतीय राजदूत विनय कुमार ने मंगलवार को दूसरे राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ''भारत सरकार ने अंतरिक्ष उद्योग में अनुकूल माहौल बनाने के लिए आकर्षक योजनाओं की पेशकश की है।''
नई दिल्ली और मास्को के बीच दशकों के अंतरिक्ष सहयोग को याद करते हुए उन्होंने 1975 में सोवियत राकेट पर भारत के पहले उपग्रह आर्यभट्ट के प्रक्षेपण, 1984 में सोयुज टी-11 अंतरिक्ष यान पर सवार राकेश शर्मा की यात्रा और गगनयान मानव अंतरिक्ष मिशन पर चल रहे सहयोग का हवाला दिया।
कार्यक्रम में रूस के अंतरिक्ष संगठन रोस्कोस्मोस के अधिकारी और विशेषज्ञ शामिल हुए। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष कुछ दशक पहले ही एक उद्योग के रूप में उभरा, भारतीय परंपरा में यह वैदिक काल से ही जीवन का हिस्सा रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।