यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टर में पाक सेना ने की गोलीबारी, LoC पर Indian Army ने दिया मुंहतोड़ जवाब
29-30 अप्रैल की रात पाकिस्तान सेना ने जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सुंदरबनी और अखनूर सेक्टरों में नियंत्रण रेखा (LoC) पर बिना ...और पढ़ें

एएनआई, नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच पहले से ही तनावपूर्ण रिश्ते अब और ज़्यादा बिगड़ते नजर आ रहे हैं। दोनों देशों के बीच संबंधों लगातार खराब हो रहे हैं। ऐसे माहौल में 29 और 30 अप्रैल की दरम्यानी रात पाकिस्तान की फौज ने सरहद पर फायरिंग की है।
पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टरों में नियंत्रण रेखा (LoC) पर अचानक और बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से फायरिंग की। यह फायरिंग रात के समय की गई, जिसका मकसद स्पष्ट रूप से तनाव बढ़ाना और भारतीय चौकियों को निशाना बनाना था।
During the night of 29-30 April, Pakistan Army posts initiated unprovoked small-arms fire across the Line of Control opposite the Naushera, Sunderbani and Akhnoor sectors in the Union Territory of Jammu & Kashmir. Indian Army troops responded swiftly and proportionately: Indian… pic.twitter.com/W86iRp1wkR
— ANI (@ANI) April 30, 2025
भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
भारतीय सेना की ओर से कहा गया, "29-30 अप्रैल की रात को, पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू और कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश में नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टरों के सामने नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय सेना के जवानों ने तेजी से और उचित जवाब दिया।"
