विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus Updates: देश में लगातार दूसरे दिन बढ़े कोविड के मामले, 24 घंटे में 2786 नए केस; सक्रिय मरीज बढ़े

By Manish NegiEdited By:
Published: Thu, 13 Oct 2022 11:15 AM (IST)

Covid-19 Cases in India देश में कोविड संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। बीते 24 घंटे में कोरोना के ...और पढ़ें

Coronavirus Updates: देश में लगातार दूसरे दिन बढ़े कोविड के मामले
Coronavirus Updates: देश में लगातार दूसरे दिन बढ़े कोविड के मामले

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। देश में कोरोना के मामलों में लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,786 नए मामले सामने आए हैं। बता दें कि इससे पहले 12 अक्टूबर को महामारी के 2,139 केस मिले थे जबकि इससे पहले 11 अक्टूबर को 1,957 मामले मिले थे।

एक्टिव केस बढ़े

मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में संक्रमण से 2,557 लोग ठीक हुए हैं। हालांकि, एक्टिव केस अब बढ़ गए हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 26,292 से बढ़कर 26,509 हो गई है।

24 घंटे में 12 लोगों की मौत

रिपोर्ट में कहा गया कि देश में कोरोना के 12 और मरीजों की मौत भी हुई है। अकेले केरल राज्य में ही कोरोना से 6 लोगों की जान चली गई है। देश में अब तक कुल 5 लाख 28 हजार 847 लोगों की महामारी के कारण मौत हो चुकी है।

देश में कोरोना वायरस के अब तक कुल 4 करोड़ 46 लाख 21 हजार 319 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, कुल 4 करोड़ 40 लाख 65 हजार 963 लोग इससे ठीक हो चुके हैं।

  • कोरोना के एक्टिव केस- 0.06%
  • रिकवरी दर- 98.76%
  • डेली पाजिटिविटी दर- 1.08%
  • साप्ताहिक पाजिटिविटी दर- 1.05%

219.15 करोड़ से ज्यादा लगी वैक्सीन

देश में कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान जारी है। अब तक 102.65 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज लग चुकी है। 94.91 करोड़ से ज्यादा दूसरी खुराक दी जा चुकी है। इसके अलावा 21.57 करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रीकाशन डोज लग चुकी है। कोविन एप पर मिली जानकारी के मुताबिक, एक दिन में कोरोना की 5,69,709 वैक्सीन लगाई गई है।

समाचार एजेंसी से मिले इनपुट के आधार पर...

ये भी पढ़ें:

Dengue in Agra: त्योहारों का समय, मौसम रहा बदल, डेंगू और कोरोना से भी रखें बचाव, आगरा में मिले नए केस

जापान ने फिर शुरु किया पर्यटकों का स्वागत, करीब ढाई सालों तक देश में लागू रहा कोविड-19 प्रोटोकॉल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।